P-Marq Exit Poll 2023 for Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) के लिए 25 नवंबर को मतदान के बाद प्रदेश की जनता बेसब्री से एग्जिट पोल (rajasthan assembly Election exit poll 2023) का इंतजार कर रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौनसी पार्टी सरकार बनाने जा रही है और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने वाली है? अब एग्जिट पोल (exit poll) जारी होने के साथ ही लोगों का यह इंतजार भी खत्म हो गया है. P-Marq exit poll results ने एग्जिट पोल का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT
P-Marq के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी काफी बड़े अंतर से जीत रही है. कांग्रेस को महज 69-81 सीटें मिल रही हैं. जबकि बीजेपी को 105-125 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. वहीं अन्य को 05-15 सीटें जाती हुई दिख रही हैं.
2018 में किसको कितनी सीटें मिलीं?
2018 के चुनाव में अधिकतर एजेंसीज के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखाया गया था. जब चुनावी नतीजे आए तो यह बात सही भी निकली. 2018 में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 99 सीटें मिलीं. भाजपा को 73, बसपा को 6 और अन्य को 20 सीटें मिली थी.
यहां पढ़ें इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के नतीजे: ‘India Today’ के एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर, यहां देखें चौंकाने वाले नतीजे
ADVERTISEMENT


