मंदिर में 6 माह पहले चोरी करने में हुए असफल तो इस बार दान पात्र ही उठा ले गए चोर, देखें CCTV फुटेज

विशाल शर्मा

09 May 2023 (अपडेटेड: May 9 2023 3:15 AM)

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. 4 शातिर चोर मंदिर से दान पात्र चुराकर फरार हो गए. खास बात ये है कि 6 माह पहले भी इसी मंदिर में चोरी करने आए थे लेकिन सफल नहीं हो पाए थे. यह पूरी घटना मंदिर में लगे […]

मंदिर में 6 माह पहले चोरी करने में हुए असफल तो इस बार दान पात्र ही उठा ले गए चोर
मंदिर में 6 माह पहले चोरी करने में हुए असफल तो इस बार दान पात्र ही उठा ले गए चोर
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. 4 शातिर चोर मंदिर से दान पात्र चुराकर फरार हो गए. खास बात ये है कि 6 माह पहले भी इसी मंदिर में चोरी करने आए थे लेकिन सफल नहीं हो पाए थे. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

Read more!

यह घटना जयपुर के विवेक विहार में बीते शुक्रवार को आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की है. वहां 4 शातिर चोर देर रात करीब 2 बजे धारदार हथियार व लोह के सरिए से लैस होकर आए और सबसे पहले मंदिर के मुख्य पट का लॉक तोड़ा. फिर कपड़े से दान पात्र को ढक दिया. इसके बाद मंदिर से 50 किलो के दान पात्र को उठाकर बाहर ले आते हैं और उसे बाइक की पिछली सीट पर रखकर फरार हो जाते हैं.

शनिवार को जब पुजारी मंदिर पहुंचा तब दान पात्र गायब दिखा. बाद में दर्शन के लिए पहुंचे कुछ श्रद्धालुओं ने श्यामनगर थाना पुलिस को सूचना दी. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सबके होश उड़ गए.

मंदिर प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि यह वही चोर है जो पिछले साल 6 नवंबर को भी मंदिर में घुसे थे. तब भी दान पात्र को ले जाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए. फिर मंदिर से कीमती सामान पर ही हाथ साफ कर चले गए थे. फिलहाल घटना को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है और पुलिस फुटेज के आधार पर शातिरों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने तोड़ा दिल तो प्रेमी ने रची ये खौफनाक साजिश! पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी