Farmer Upset With BJP’s Posters Met Gehlot: बीजेपी के पोस्टर में जिस किसान की जमीन नीलाम होने की बात कही गई थी उस किसान ने सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से मुलाकात की है. सीएम गहलोत ने किसान को पोस्टर हटवाने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री ने किसान से मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
ADVERTISEMENT
गौरतलब है कि बीजेपी ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया है. इस अभियान के पोस्टर में बीजेपी ने जैसलमेर के रामदेवरा के रहने वाले किसान माधुराम जयपाल का फोटो लगाकर यह नारा दिया कि 19 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हो गई हैं. लेकिन पोस्टर में जिस किसान की फोटो लगी है वह अब बीजेपी पर भड़क गया है. उसने बताया कि उसके ऊपर एक भी रुपया कर्ज नहीं है और उसकी जमीन भी नीलाम नहीं हुई है.
किसान को पोस्टर के बारे में ऐसे पता चला
किसान माधुराम ने बताया कि उनके गांव से एक युवक कुछ दिन पहले जयपुर गया था. उसने शहर में कई जगहों पर यह पोस्टर देखा, जिसमें उनकी फोटो थी. युवक ने फोटो गांव के एक वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर कर दी. इस ग्रुप में किसान का बेटा भी जुड़ा था. इसके बाद कई दूसरे ग्रुप में भी यह फोटो शेयर हुई. लोगों ने पोकरण और फलोदी में लगे बैनर की फोटो शेयर की. इस तरह इस मामले का पता चला.
पोस्टर से हमारी बदनामी हो रही है: किसान का बेटा
गहलोत किसान से बोले- चिंता मत करो, पोस्टर हटवा दंगे
सीएम गहलोत ने किसान से मारवाड़ी में बात करते हुए कहा- “बाबा थे चिंता मत करो. आपके जितने भी पोस्टर लगे हैं उन सब को हटवा देंगे. पोस्टर बीजेपी ने लगवाए थे जो पूरी तरह एक्सपोज हो गई है. आप चिंता मत करो इससे बीजेपी की ही बदनामी होगी.”
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: राजस्थान में 2 बार सभी सीटें जीतने वाली BJP के साथ हो सकता है खेला? देखें लेटेस्ट सर्वे
ADVERTISEMENT


