बारिश से किसानों की फसलें चौपट, वसुंधरा राजे ने सरकार से की ये मांग, जानें

राजस्थान तक

30 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 30 2023 6:58 AM)

Rajasthan News: राजस्थान में मावठ के चलते फसलें चौपट होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं, वसुंधरा राजे ने भी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की. उनका कहना है कि किसानों को इस बारिश से हुए काफी नुकसान हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि विभिन्न हिस्सों […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान में मावठ के चलते फसलें चौपट होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. वहीं, वसुंधरा राजे ने भी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की. उनका कहना है कि किसानों को इस बारिश से हुए काफी नुकसान हुआ है.

Read more!

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. उदयपुर, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर सहित कई जिलों में ओलावृष्टि  ने सरसों, चना, जौ,गेहूं की फसलों व सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचाया है. राज्य सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करें.

गौरतलब है कि राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पिछले दो दिन से मावठ हो रही है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है. उदयपुर, सिरोही, पाली समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी मात्रा में ओले भी गिरे. पहले पाले और अब ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई हैं. पूर्वानुमान के मुताबिक कई अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ेंः पेपर लीक मुद्दे पर एकजुट हुई बीजेपी, वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा किरोड़ी अकेले नहीं हम उनके साथ