अगर आप अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. 1 अप्रैल से फास्टैग (FASTag) का एनुअल पास महंगा होने जा रहा है.सड़क परिवहन मंत्रालय ने सालाना समीक्षा के बाद पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी का फैसला किया है. इस बदलाव से देश के करीब 52 लाख से ज्यादा कार ऑनर प्रभावित होंगे.
ADVERTISEMENT
कितना बढ़ेगा खर्च?
अब तक जिस एनुअल पास के लिए आपको 3,000 रुपये देने पड़ते थे, उसके लिए 1 अप्रैल से 3,075 रुपये चुकाने होंगे. यह पास देशभर के 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके यात्रा करने की सुविधा देता है.
अधिकारियों के मुताबिक, पास लॉन्च करते समय ही हर साल कीमतों में बदलाव का प्रावधान रखा गया था, इसलिए यह एक रूटीन रिवीजन है.
31 मार्च तक है बचत का सुनहरा मौका
अगर आप बढ़ी हुई कीमतों से बचना चाहते हैं, तो आपके पास 31 मार्च तक का समय है. यदि आप इस तारीख तक अपना पास रिचार्ज करा लेते हैं या नया पास खरीदते हैं, तो आपको पुराना रेट (₹3,000) ही देना होगा. 1 अप्रैल की सुबह से सिस्टम में नई दरें अपने आप अपडेट हो जाएंगी.
52 लाख से ज्यादा लोग उठा रहे हैं फायदा
सरकार ने पिछले साल 15 अगस्त को इस खास एनुअल पास की शुरुआत की थी. इसे लोगों ने काफी पसंद किया है और अब तक 52 लाख से ज्यादा यूजर्स इससे जुड़ चुके हैं. यह पास लंबी दूरी तय करने वालों के लिए काफी सस्ता पड़ता है क्योंकि इसे साल भर में कितनी भी बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे खरीदें या रिचार्ज करें? (Step-by-Step Process)
फास्टैग एनुअल पास लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है. आप इसे 'राजमार्ग यात्रा' ऐप या NHAI की वेबसाइट से ले सकते हैं:
लॉगिन: 'राजमार्ग यात्रा' ऐप या NHAI की वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
डिटेल्स: अपनी गाड़ी का नंबर और FASTag ID दर्ज करें.
चेक: देखें कि आपका फास्टैग एक्टिव है या नहीं.
पेमेंट: UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करें.
एक्टिवेशन: पेमेंट के 2 घंटे के भीतर आपका पास एक्टिव हो जाएगा और मैसेज मिल जाएगा.
फिलहाल यह पास देश के 200 प्रमुख टोल प्लाजा पर काम करता है. सरकार की योजना जल्द ही इसमें और भी टोल प्लाजा जोड़ने की है ताकि यात्रा और भी आसान हो सके.
ADVERTISEMENT


