जोधपुर: महिला गार्ड ने सिर पर मारा डंडा तो सफाईकर्मी ने झाडू़ से की पिटाई, देखें Video

अशोक शर्मा

31 May 2023 (अपडेटेड: May 31 2023 1:34 PM)

Rajasthan Viral News: जोधपुर के जिला अस्पताल में एक महिला सफाईकर्मी द्वारा एक महिला गार्ड की झाड़ू से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. मामला जोधपुर शहर के […]

जोधपुर: महिला गार्ड ने सिर पर मारा डंडा तो सफाईकर्मी ने झाडू़ से की पिटाई, देखें Video
जोधपुर: महिला गार्ड ने सिर पर मारा डंडा तो सफाईकर्मी ने झाडू़ से की पिटाई, देखें Video
Google CTA

Rajasthan Viral News: जोधपुर के जिला अस्पताल में एक महिला सफाईकर्मी द्वारा एक महिला गार्ड की झाड़ू से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जिसका एक वीडियो भी सामने आया है.

Read more!

मामला जोधपुर शहर के पावटा इलाके में जिला अस्पताल का है जहां 2 महिला कर्मचारी आपस में भिड़ गईं. एक महिला गार्ड द्वारा महिला सफाई कर्मी के सिर पर डंडा मारने से विवाद इतना बढ़ गया कि सफाई कर्मी ने महिला गार्ड की झाड़ू से पिटाई कर दी.

ऐसे शुरू हुआ दोनों के बीच विवाद
26 मई की शाम सफाई कर्मचारी और लेबर रूम के बाहर तैनात महिला होमगार्ड के बीच सफाई को लेकर विवाद हो गया. फिर महिला सफाई कर्मी जाने लगी तो महिला गार्ड ने गुस्से में धक्का दे दिया. इसके बाद दोनों उलझ गए तो महिला गार्ड ने डंडे से हमला कर दिया. फिर सफाई कर्मी ने भी झाड़ू उठाकर उसकी पिटाई कर दी.

जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन
इस घटना में महिला सफाई कर्मचारी के सिर में चोट आई है. पूरा घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हमें किसी भी तरह से कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर कोई शिकायत आती है तो हम जरूर कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें: कोटा में 2 महीने पहले NEET की तैयारी करने आई छात्रा बनी मां, बेटी को दिया जन्म