बीजेपी ने काटा वसुंधरा राजे के करीबी नेता का टिकट तो मोदी को दिखा दी आंख?

राजस्थान तक

10 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 10 2023 7:02 AM)

Raje supporting MLA’s ticket canceled: बीजेपी की पहली लिस्ट (first list of BJP candidates) जारी होने के बाद पार्टी में विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के सबसे करीबी नेताओं में से एक और झोटवाड़ा के पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने की भी चर्चाएं […]

NewsTak
Google CTA

Raje supporting MLA’s ticket canceled: बीजेपी की पहली लिस्ट (first list of BJP candidates) जारी होने के बाद पार्टी में विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैे. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) के सबसे करीबी नेताओं में से एक और झोटवाड़ा के पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने की भी चर्चाएं है. इसे लेकर शेखावत ने प्रतिक्रिया देते हुए इशारों ही इशारों में मोदी सरकार पर निशाना साध दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुझे ईडी-सीबीआई से डर नहींं लगता.

Read more!

राजस्थान तक के खास बातचीत में उन्होंने कहा कि यह जो लिस्ट हैं, वह बिलकुल प्रॉमिसिंग नहीं हैं. ज्यादातर लोग पहले चुनाव हारे हुए हैं या फिर तीसरे नंबर पर रहे हुए हैं.  यह लिस्ट कार्यकर्ताओं को निराश करने वाली हैं.

पूर्व विधायक ने कहा कि मैंने जिस चुनावी क्षेत्र को नर्चर किया, वहां जो टिकट बांटे वह ठीक नहीं थे. मुझे ईडी-सीबीआई से डर नहीं लगता, में फकीर आदमी हूं. उन्होंने आगे कहा कि बात सिर्फ पार्टी और कार्यकर्ता की हैं.

‘वसुंधरा जी के कैंप का मानकर बीजेपी ने अपने से दूर किया’

इधर, भरतपुर की नगर सीट से उम्मीदवार अनिता सिंह गुर्जर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निराशा जाहिर की है. टिकट कटने के बाद उन्होंने यहां तक कह दिया ‘वसुंधरा राजे के कैंप का मानकर मुझे बीजेपी ने अपने से दूर किया है और ऐसा टिकट दिया है जिसकी जमानत जब्त होगी.’ साथ ही उन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ने का भी इशारा कर दिया और ट्वीट में कहा कि हजारों की संख्या में फोन आ रहे हैं कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए.