पांच दिन पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाली पूर्व BJP नेत्री बनी उम्मीदवार, जानें कौन हैं ये

राजस्थान तक

26 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 26 2023 4:07 PM)

Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur: झुंझुनू में प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद पूर्व बीजेपी नेत्री और धौलपुर की सीटिंग विधायक शोभारानी कुशवाहा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने शोभारानी को धौलपुर से ही टिकट दिया है. पति के जेल जाने के बाद वर्ष […]

Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur, तस्वीर: उमेश मिश्रा, राजस्थान तक
Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur, तस्वीर: उमेश मिश्रा, राजस्थान तक
Google CTA

Shobharani Kushwaha got ticket from Dholpur: झुंझुनू में प्रियंका गांधी की सभा में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद पूर्व बीजेपी नेत्री और धौलपुर की सीटिंग विधायक शोभारानी कुशवाहा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने शोभारानी को धौलपुर से ही टिकट दिया है. पति के जेल जाने के बाद वर्ष 2016 में उपचुनाव हुआ और वसुंधरा राजे ने शोभारानी को टिकट दिला दिया. शोभारानी के जीतने के बाद 2018 में भी इन्हें उम्मीदवार बनाया गया. ये इस बार भी जीत गईं. इनके पति बनवारी लाल कुशवाह अभी तक जेल में हैं.

Read more!

हालांकि शोभारानी धौलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होना चाहती थीं, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के कारण इन्होंने 21 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा के सामने ग्रहण की है. इसकी औपचारिक घोषणा 25 अक्टूबर को झुंझुनूं में आयोजित रैली में प्रियंका गांधी के सामने हुई.

तय मानी जा रही थी उम्मीदवारी

माना जा रहा था कि शोभारानी की उम्मीदवारी तय है. उन्होंने प्रचार करना भी शुरू कर दिया था. दरअसल लिस्ट में नाम होने और उसके 26 अक्टूबर को घोषित होने की तिथि तय होने के चलते शोभारानी को आनन-फानन में 21 अक्टूबर को ही पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.

बीजेपी से हो गईं थी बर्खास्त

धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की बर्खास्त विधायक शोभारानी कुशवाहा जून 2022 में हुए राज्य सभा के चुनाव में भाजपा को क्रॉस वोटिंग कर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को राज्यसभा चुनाव में अपना मत दिया था. भाजपा ने विधायक शोभारानी कुशवाह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया था. भाजपा से बर्खास्त होने के बाद विधायक शोभारानी कुशवाह खुलकर सीएम अशोक गहलोत के साथ आ गई थीं. साथ ही धौलपुर जिला प्रशासन में भी उनका जोरदार दबदबा बन गया था.