चुनाव से पहले मां पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन करने पहुंचीं वसुंधरा राजे, जानें क्या वजह?

राजस्थान तक

24 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 24 2023 6:00 AM)

Vasundhara Raje reached Datia to visit Maa Pitambara Shaktipeeth: बीजेपी-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) की तैयारियां तेज हो गई है. इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) दतिया (मध्य प्रदेश) में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के […]

NewsTak
Google CTA

Vasundhara Raje reached Datia to visit Maa Pitambara Shaktipeeth: बीजेपी-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) की तैयारियां तेज हो गई है. इस बीच राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) दतिया (मध्य प्रदेश) में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन करने पहुंचीं.

Read more!

हर साल की तरह उन्होंने मां पीताम्बरा की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए. माना जाता है कि वसुंधरा राजे पर जब भी संकट आता है वो दतिया स्थित मां पीताम्बरा के दरबार में नजर आती हैं.

बता दें कि पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं और वो नवरात्रि में अक्सर दर्शन के लिए दतिया पीताम्बरा पीठ पर आती रहती हैं. लेकिन राजस्थान चुनाव के बीच जब दतिया पहुंची तो इसे लेकर भी चर्चाएं चलने लगी. वसुंधरा राजे दुर्गा नवमी पर पीठ पर आयोजित हवन पूर्णाहुति में भी शामिल हुईं.