वसुंधरा के करीब पूर्व मंत्री ने थामा दूसरी पार्टी का दामन फिर भी बतौर CM पहली पसंद राजे ही

विशाल शर्मा

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 2:34 AM)

Vasundhara Raje group leader joined another party: राजस्थान (rajasthan news) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश शर्मा ने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है. भाजपा से निष्कासित होने के बाद रोहिताश शर्मा लगातार मुखर रहे. इसके बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि शायद भाजपा में वापस उनकी […]

Vasundhara Raje group leader joined another party: तस्वीर: विशाल शर्मा.
Vasundhara Raje group leader joined another party: तस्वीर: विशाल शर्मा.
Google CTA

Vasundhara Raje group leader joined another party: राजस्थान (rajasthan news) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश शर्मा ने आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है. भाजपा से निष्कासित होने के बाद रोहिताश शर्मा लगातार मुखर रहे. इसके बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि शायद भाजपा में वापस उनकी एंट्री होगी.

Read more!

हालांकि रायता इतना फैल गया की रोहिताश शर्मा खुद से भाजपा से किनारा करके बैठे. उन्होंने कहा कि वो भाजपा से नहीं निकले हैं बल्कि उन्हें थक्के देकर निकाला गया है. आज की भाजपा में सिर्फ मोदी-मोदी गुणगान है. यदि भूल से बोल भी जाओ तो आवाज दबा दी जाती है. ऐसे में भाजपा में वो घुटन महसूस कर रहे थे.

शर्मा ने थामा आजाद समाज पार्टी दामन

डॉ. रोहिताश शर्मा ने कहा कि आजाद समाज पार्टी में आजादी से बोलने के लिए इसका दामन थामा है. राजस्थान तक से खास बातचीत में बेबाक रोहिताश शर्मा ने बताया कि आज भी भाजपा में मुख्यमंत्री की मेरी पसंद सिर्फ वसुंधरा राजे हैं.

राजे को पार्टी नहीं दे रही तवज्जोह

शर्मा ने कहा कि पार्टी राजे को तवज्जो नहीं दे रही है. हालांकि आजाद समाज पार्टी ज्वाइन करने से पहले उनकी वसुंधरा राजे से बात भी हुई थी. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा छोड़ आ गया और अपनी सीट से चुनाव लड़ूंगा. आगे देखो इस पार्टी में और कौन-कौन आता है.

यह भी पढ़ें:

गहलोत बोले- ‘मेरे कारण वसुंधरा राजे को सजा नहीं मिलनी चाहिए’, बयान जमकर हो रहा वायरल