गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस तो बोले- जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रहे गहलोत

राजस्थान तक

03 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 3 2023 3:04 PM)

Rajendra Gudha Comment on Ashok gehlot: राजस्थान (Rajasthan News) में लाल डायरी को लेकर चर्चा में चल रहे बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra singh gudha) के तेवर लगातार सरकार के खिलाफ तीखे होते जा रहे हैं. गुढ़ा आज 11वें दिन भी विधानसभा उदयपुरवाटी में ऊंट गाड़ी रैली निकाल रहे हैं. नारी सम्मान यात्रा आज […]

NewsTak
Google CTA

Rajendra Gudha Comment on Ashok gehlot: राजस्थान (Rajasthan News) में लाल डायरी को लेकर चर्चा में चल रहे बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra singh gudha) के तेवर लगातार सरकार के खिलाफ तीखे होते जा रहे हैं. गुढ़ा आज 11वें दिन भी विधानसभा उदयपुरवाटी में ऊंट गाड़ी रैली निकाल रहे हैं. नारी सम्मान यात्रा आज उदयपुरवाटी के भोंडकी गांव में पहुंची. जहां पर राजेंद्र गुढ़ा का सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने सम्मान किया. उन्हे केलों से तौला गया.

Read more!

वहीं, जोधपुर पुलिस राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर के निवास पर पहुंची. इसी मसले को लेकर सियासत गर्म हो गई. गुढ़ा ने पूरे मसले पर कहा कि मैं जानता नही हूं. यह पूरा क्या मामला है मीडिया से पता चला है. जो उसके यहां आकर रुक उन्हे वे जानते नहीं है. जांच एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok gehlot) पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र पर जांच एजेंसी के दुरुपयोग करने वाले गहलोत खुद जांच एजेंसियो का दुरुपयोग कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में हो रहा है. यह शर्मसार करने वाली घटना है. मुख्यमंत्री ही हमारे गृहमंत्री है. भीलवाड़ा के मामले में कहा कि पूरी मशीनरी को बदल देना चाहिए.

क्या है मामला

गौरतलब है कि गुढ़ा के घर जयपुर स्थित विधायक आवास पर जोधपुर जिले की पीपाड़ पुलिस पहुंच गई. मामला नाबालिग के साथ बलात्कार का बताया जा रहा है, जिसकी पड़ताल के लिए पुलिस गुढ़ा के घर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक पीपाड़ थाने में 3 जुलाई को दो नाबालिग बच्चियों के अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था. दोनों रिश्ते में बहनें भी है.

जिन्हें 26 जुलाई को अंबाला से बरामद किया गया था. पुलिस ने प्रकरण में बीकानेर से दो आरोपियों अशोक विश्नोई और मेघराज जाट को गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ में जो घटना स्थल बताया गया. उसके आधार पर पीड़िता और आरोपी को जयपुर ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि कि मामले की अभी जांच चल रही है. आरोपी और पीड़ितों के बयान में जो जगह बताई गई है, उसकी तस्दीक करने के लिए पूर्व मंत्री के घर पुलिस गई थी. जहां एक नाबालिग को रखा गया था.