राजस्थान के धौलपुर जिले में एक विवाहिता ने अपने पति के दोस्त पर करीब छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. मामला बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी उसके घर आता था और उसे डराकर जबरन संबंध बनाता था.
ADVERTISEMENT
महिला के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था. आरोप है कि करीब छह महीने से वह धमकाकर उसका यौन शोषण कर रहा था.
दबंग परिवार का प्रभाव दिखाकर डराने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक दबंग परिवार से संबंध रखता है. वह इसी प्रभाव का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था. महिला का आरोप है कि आरोपी ने 28 जुलाई 2026 की रात भी उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. महिला ने बताया कि इस घटना के बाद उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी.
परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची. यहां उसने नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया. इसके बाद FSL टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.
बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सर्किल क्षेत्र की 32 वर्षीय विवाहिता ने बाड़ी कोतवाली थाने में शिकायत दी थी. महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म से जुड़े आरोप लगाए हैं.
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का नक्शा मौका तैयार कराया गया है. FSL टीम की मदद से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं. पीड़िता का दुष्कर्म संबंधी मेडिकल कराया गया है और उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और सामने आए साक्ष्यों की जांच कर रही है. नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है. जांच में महिला के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है.
मामले की जांच बाड़ी सीओ महेंद्र कुमार मीणा के स्तर पर की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पर लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
दो पत्नियों से अलग लिव-इन में रह रहा था भगवान लाल, फिर चंद मिनटों में हुआ ऐसा दहल गया चित्तौड़गढ़!
ADVERTISEMENT


