दिव्या मदेरणा के बयान के बाद मंत्री शेखावत और सांसद किरोड़ी ने गहलोत से मांगा इस्तीफा!

राजस्थान तक

19 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 20 2023 4:20 AM)

Gjendra Shekhawat demands Gehlot’s resignation: जोधपुर (Jodhpur news) जिले के ओसियां (Osian murder) में एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या के मामले में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) का बयान वायरल हो रहा है. इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और राज्य सभा सांसद किरोड़ी […]

NewsTak
Google CTA

Gjendra Shekhawat demands Gehlot’s resignation: जोधपुर (Jodhpur news) जिले के ओसियां (Osian murder) में एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या के मामले में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) का बयान वायरल हो रहा है. इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) और राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori lal mina) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा मांगा है. गजेंद्र शेखावत ने ट्वीट कर कहा- ‘मुख्यमंत्री जी सुनिए आपकी पार्टी की महिला विधायक राज्य की कानून-व्यवस्था का सच बता रही हैं!’

Read more!

इधर किरोड़ी लाल मीणा ने ओसियां में हुए हत्याकांड पर मुख्यमंत्री गृहमंत्री अशोक गहलोत का इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जंगलराज है. हिंडौन में दलित बच्ची के न्याय के लिए धरना दिया. जोधपुर कॉलेज में गैंगरेप, ओसियां हत्याकांड में 4 लोगों को जिंदा जला दिया गया. यह दर्शाता है कि राजस्थान में कानून की स्थिति बद से बदतर है.

राजस्थान की जनता जी रही है भय में
राजस्थान की जनता भय में जी रही हैं. मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अशोक गहलोत पूरी तरह से विफल रहे हैं. भरतपुर में हत्याकांड हो जाता है. ऐसे में गहलोत सरकार बिल्कुल विफल है. सरकार के विफल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. वो राज्य नहीं संभाल पा रहे हैं. ओसियां विधायक ऐसे मुद्दों को शुरू से ही उठाती रही हैं. सरकार को सचेत करती रही हैं. जब मुझे शांति धारीवाल ने आतंकी कहा था तब भी वे संसद में बात कही थीं. वह जागरूक विधायक हैं. पूरे 5 साल कानूनी हाल यही रहे हैं.