SOG ने गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस भेजकर मांगी बैंक खातों की डिटेल, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

राजस्थान तक

• 01:38 PM • 15 Oct 2023

Gajendra singh shekhawat replied to SOG notice: चुनावी घमासान तेज होने के साथ ही अब बयानबाजी भी तेज हो गई है. राजस्थान (rajasthan news) में चुनावी संग्राम के बीच बीजेपी (bjp) नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) को राजस्थान पुलिस ने नोटिस दिया है. पुलिस ने उनके बैंक खातों और वित्तीय […]

सीएम गहलोत के 'विजन 2030' पर गजेंद्र सिंह शेखावत का हमला, बोले- 'सरकार समाप्त, अब सिर्फ सर्कस बचा है'
सीएम गहलोत के 'विजन 2030' पर गजेंद्र सिंह शेखावत का हमला, बोले- 'सरकार समाप्त, अब सिर्फ सर्कस बचा है'
Google CTA

Gajendra singh shekhawat replied to SOG notice: चुनावी घमासान तेज होने के साथ ही अब बयानबाजी भी तेज हो गई है. राजस्थान (rajasthan news) में चुनावी संग्राम के बीच बीजेपी (bjp) नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) को राजस्थान पुलिस ने नोटिस दिया है. पुलिस ने उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन का विवरण देने के निर्देश दिए हैं. जिसे लेकर अब शेखावत का भी बयान सामने आ गया है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने एसओजी के नोटिस पर कहा कि जो जानकारी अब एसओजी ने मांगी है, वो तो मैं पहले ही दो बार सभी दस्तावेजों के साथ दे चुका हूं. एसओजी से कह चुका हूं कि आप जो जांच कर रहे हो, वो इस दृष्टिकोण से करों कि इसमें किसी तरह का पॉलिटिकल इंटरेस्ट और एंगल नहीं हो.

Read more!

दरअसल, केंद्रीय मंत्री आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. तभी इस नोटिस से जुड़े सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कितना हास्यास्पद है? पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, पब्लिक मीटिंग, कांग्रेस की मीटिंग और सरकारी मीटिंग में बात करते हुए कई बार मेरे ऊपर आरोप लगाए.

उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में पहली बार मुझे खातों की डिटेल देने के लिए नोटिस दिया गया. यह कितना पॉलिटिकल मोटिवेटेड है कि मुझसे बैंक खातों, संपत्ति और लेन-देन की जानकारी मांगी गई है. यह सारी जानकारी मैं साल 2020 और 2022 में एक रेप्रेजेंटेशन अपनी तरफ से बिना मांगे लिखकर एसओजी को दे चुका हूं.

मैं तो पार्टी का सिपाही हूं

सांसदों को चुनाव में टिकट दिए जाने के बाद शेखावत ने खुद के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि “न तो मेरी कोई इच्छा है, न मेरी कोई आकांक्षा है और न कोई मेरी महत्वाकांक्षा है. मैं तो पार्टी का सिपाही हूं. पार्टी मुझे कहेगी कि आपको चुनाव लड़ना है तो मैं चुनाव लड़ूंगा.” आगे उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे कहेगी कि आने वाला सांसदी का चुनाव लड़ना है तो वह लडूंगा. पार्टी मुझे कहेगी कि संगठन में काम करना है तो मैं संगठन में काम करूंगा.

नड्डा लेंगे संभाग स्तरीय बैठक

शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को संभाग कार्यकर्ताओं की चुनाव के दृष्टिकोण से जीत का मंत्र फूंकने के लिए एक बैठक लेने वाले हैं. वो कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और संगठन के दृष्टिकोण से तैयारियों का जायजा लेंगे.