केंद्रीय मंत्री शेखावत ने दिया बयान- मेरे और गहलोत के बीच है प्रेम, बताई ये खास वजह

Suresh Foujdar

• 11:18 AM • 23 Aug 2023

Gajendra singh shekhawat and ashok gehlot: भरतपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने कहा कि अशोक गहलोत (ashok gehlot) और मेरे बीच काफी प्रेम है क्योंकि हम दोनों एक ही विधानसभा के रहने वाले हैं और एक ही विश्वविद्यालय में पड़े हैं. खास बात यह है कि […]

NewsTak
Google CTA

Gajendra singh shekhawat and ashok gehlot: भरतपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने कहा कि अशोक गहलोत (ashok gehlot) और मेरे बीच काफी प्रेम है क्योंकि हम दोनों एक ही विधानसभा के रहने वाले हैं और एक ही विश्वविद्यालय में पड़े हैं. खास बात यह है कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को चुनाव हराया था, इसलिए भी प्रेम ज्यादा है.

Read more!

उन्होंने कहा कि पूर्वी राजस्थान में पूर्वी राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट एक बड़ा मुद्दा है. जिसको लेकर राजस्थान के कांग्रेस सरकार हमेशा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते आई है. गहलोत ने यह तक बयान दे दिया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय परियोजना में से शामिल नहीं कर रही है, लेकिन हमारी सरकार इस योजना को बनाएंगे.

पत्रकार वार्ता के दौरान शेखावत ने कहा कि इस योजना को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल करने के लिए राजस्थान सरकार को चार बिंदुओं की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजनी थी. वह अभी तक नहीं भेजी है, इसलिए यह मुद्दा अभी पेंडिंग है. कांग्रेस सरकार ने इस योजना को फुटबॉल बना दिया. मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है इस परियोजना को हम अपने स्तर पर पूरा करेंगे, लेकिन खास बात यह है कि जो बजट इस योजना के लिए उन्होंने दिया है उसके चलते सभी 13 जिले के लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा.