Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई

राजस्थान तक

07 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 7 2023 7:30 AM)

Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद अब सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर मानहानि का केस शुरू हो गया है. आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मानहानि (Defamation case) केस मामले में वर्चुएल रूप से कोर्ट में पेश हुए. सीएम गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने मानहानि का […]

Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: मानहानि केस में CM गहलोत की पेशी, 21 अगस्त को अगली सुनवाई
Google CTA

Gajendra Singh Shekhawat vs Ashok Gehlot: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद अब सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर मानहानि का केस शुरू हो गया है. आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मानहानि (Defamation case) केस मामले में वर्चुएल रूप से कोर्ट में पेश हुए. सीएम गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने मानहानि का केस दायर किया था. जिसके लिए आज वह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए और मामले की सुनवाई हुई. संजीवन कॉ ऑपेरेटिव मामले में सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, उसी मामले को लेकर मंत्री ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

Read more!

मामले की सुनवाई एसीएमएम हरजीत सिंह जसपाल के समक्ष सुनवाई हुई. सीएम अशोक गहलोत वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए. जब सीएम गहलोत से कोर्ट पूछा कि क्या उन्हें अपने खिलाफ दायर मामले की जानकारी है. इस पर सीएम गहलोत ने जवाब देते हुए कहा कि हां मुझे इस मामले की जानकारी है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दस्तावेजों की जांच के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की है. इसलिए अब 21 अगस्त को अगली सुनवाई होगी.

सीएम गहलोत ने कोर्ट से वर्चुअली पेश होने की मांगी थी इजाजत 

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दायर मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोर्ट से वर्चुअली पेश होने की इजाजत मांगी थी, जिसके बाद उन्हें वर्चुअली पेश होने की इजाजत मिली थी. गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में कथित संजीवनी घोटाले पर टिप्पणियों से उन्हें बदनाम करने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अशोक गहलोत की मांग पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की इजाजत भी दे दी थी.

क्या है मामला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटालों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसी को लेकर मंत्री शेखावत ने दिल्ली के दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था. बीते दिनों पहले इस केस में सीएम को समन भी जारी किया गया था. मंत्री शेखावत ने बताया कि उनकी संजीवनी केस में कोई संलिप्पता नहीं है, इसके बाद भी सीएम गहलोत ने सार्वजनिक मंचों पर कई बार इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाएं हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मानहानि के मामले में दिल्ली की अदालत ने जारी किया समन