Gangster Kuldeep Jaghina: चश्मदीद ने बताया- गोलियां बरसीं तो कैसा था बस का मंजर

Suresh Foujdar

13 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 13 2023 9:44 AM)

kuldeep jaghina murder in bharatpur: यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद (atiq ahmed murder) मर्डर की तर्ज पर भरतपुर (Bharatpur news) में भी बदमाशों ने कुलदीप जघीना को गोलियों से छलनी कर दिया. यहां पुलिस कस्टडी में रोडवेज बस में कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे हत्या के आरोपी कुलदीप की बदमाशों ने हत्या कर […]

NewsTak
Google CTA

kuldeep jaghina murder in bharatpur: यूपी में गैंगस्टर अतीक अहमद (atiq ahmed murder) मर्डर की तर्ज पर भरतपुर (Bharatpur news) में भी बदमाशों ने कुलदीप जघीना को गोलियों से छलनी कर दिया. यहां पुलिस कस्टडी में रोडवेज बस में कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे हत्या के आरोपी कुलदीप की बदमाशों ने हत्या कर दी. बस में दूसरे यात्री भी थे. एक चश्मदीद ने बताया कि बस को अमोली टोल टैक्स के पास बदमाशों ने बस को चारो तरफ से घेर लिया था.

Read more!

(Rajasthan news) बुधवार को सुबह 11:15 बजे अमोली टोल नाके के पास बदमाशों ने एक रोडवेज बस को घेर लिया और गोलियां बरसाने लगे. अचानक ये सब होता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दहशत के मारे सभी सीटों के नीचे छुपने लगे. कुछ देर की तड़तड़ाहट के बाद पता चला कि एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये शख्स कोई और नहीं बल्कि कुलदीप जघीना था जिसे पुलिस भरतपुर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी. इस गोली कांड में एक यात्री मनोज कुमार को भी जांघ में गोली लग गई.

पुलिसकर्मी की आंखों में मिर्ची झोंकने की बात गलत?
भरतपुर के रूपवास के रहने वाले मनोज कुमार ने राजस्थान तक को बताया कि वो गांधीधाम से गए थे. वहां से वे राजस्थान रोडवेज (Rajasthan roadways) की बस में सवार होकर वे भरतपुर के लिए निकले. इस बस में कुछ पुलिसकर्मी (Jaipur police) दो लोगों को लेकर बैठे हुए थे. अमोली टोल नाके के पास कुछ बदमाशों ने बस को रोक लिया और चारों तरफ से फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की दहशत से मैं कुर्सी के नीचे घुस गया, फिर भी मेरे जांघ में एक गोली लगी है. बस में सवारियां भरी हुई थीं. जहां तक बात की जा रही है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला था तो मुझे नहीं लगता कि यह बात सही है.

ये बदला था या कुछ और?
राजस्थान के भरतपुर में बदलापुर का एक नजारा बुधवार को देखने को मिला. कुलदीप जघीना के खिलाफ 17 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें 3 हत्या के हैं. आरोप है कि कुलदीप ने 10 महीने पहले बीजेपी नेता की हत्या की थी. मृतक गैंगस्टर कुलदीप उद्योग नगर थाना इलाके के गांव जघीना का रहने वाला था, जिसने अपने ही गांव के बीजेपी नेता कृपाल सिंह की 4 सितंबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी थी. जब कृपाल सिंह अपनी कार में सवार होकर सर्किट हाउस से अपने घर जा रहा था उस समय कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद कुलदीप फरार हो गया था जिसे पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार किया था.