जोधपुर में गहलोत ने दिया बड़ा बयान, बोले- प्राइवेट हॉस्पिटल कर रहे नखरे, ये ठीक नहीं

राजस्थान तक

20 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 20 2023 9:58 AM)

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान का चुनावी बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब प्रदेश के दौरे पर है. बीतें दो दिन से वह जोधपुरवासियों को सौगात देने में जुटे हैं. सोमवार को गहलोत ने निरोगी राजस्थान की शुरूआत की. इस दौरान उन्होंने जोधपुर स्थित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान का चुनावी बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब प्रदेश के दौरे पर है. बीतें दो दिन से वह जोधपुरवासियों को सौगात देने में जुटे हैं. सोमवार को गहलोत ने निरोगी राजस्थान की शुरूआत की. इस दौरान उन्होंने जोधपुर स्थित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चिरंजीवी योजना की बीमा राशि भी बढ़ा दी. हमने अनुभव किया और इस आधार पर बीमा राशि को बढ़ा दिया.

Read more!

गहलोत ने इस दौरान सरकार की बजट घोषणाों को जमकर गिनाया. उन्होंने कहा कि अब सरकार के पैकेज में राजस्थान से बाहर भी इलाज करा सकते हैं. अब मैंने और छूट दे दी है कि लंदन जाकर या कही भी बाहर जाकर इलाज कराओं. उसके लिए हमारी सरकार का पैकेज है.

यह भी पढ़ें गहलोत ने मंत्री शेखावत पर लगाए घोटाले के आरोप, बोले- गिरफ्तारी से बचने के लिए Z+ सिक्योरिटी

वहीं, दुर्घटना बीमा जो पहले 5 लाख तक था, उसे बढ़ाकर 10 लाख रूपए तक कर दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस स्कीम को और मजबूत कर रहे हैं, लेकिन कई हमारे प्राइवेट हॉस्पिटल नखरे कर रहे हैं. उन्हें नखरे करना नहीं चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि भारतीय संविधान में स्वास्थ्य और शिक्षा कमाने के लिए नहीं है. इसलिए सोसायटी बनानी पड़ती है. इस मौके पर जोधपुर को दी गई सौगातों को भी गिनाया.

यह भी पढ़ेंः पायलट ने प्रधानमंत्री मोदी को दी चुनौती, ओवैसी के टोंक दौरे को लेकर भी कही ये बड़ी बातें, जानें