गहलोत का पायलट खेमे पर तंज! बोले- बीजेपी ने हमारे विधायकों को दिए थे पैसे, अब तक नहीं लिए वापस

विशाल शर्मा

• 06:14 PM • 16 Apr 2023

Gehlot Vs Pilot: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में एक बार फिर सचिन पायलट खेमे पर तंज कसा हैं. सीएम ने मानेसर प्रकरण के समय बीजेपी पर पायलट खेमे के कांग्रेस विधायकों को पैसा देकर खरीदने के आरोप लगाए थे और अब एक बार फिर उसी तरफ इशारा करते हुए बड़ा बयान दिया […]

NewsTak
Google CTA

Gehlot Vs Pilot: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इशारों ही इशारों में एक बार फिर सचिन पायलट खेमे पर तंज कसा हैं. सीएम ने मानेसर प्रकरण के समय बीजेपी पर पायलट खेमे के कांग्रेस विधायकों को पैसा देकर खरीदने के आरोप लगाए थे और अब एक बार फिर उसी तरफ इशारा करते हुए बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उस वक्त का पैसा अभी भी विधायकों से वापस नहीं लिया गया है.

Read more!

प्रदेश के बीते सियासी संकट को याद करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मॉडल चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने का है. चाहें कर्नाटक हो या फिर महाराष्ट्र और गोवा में क्या-क्या नहीं हुआ. इसी तरह राजस्थान में भी कांग्रेस सरकार को घिराने की भरपूर कोशिश हुई. हमारे विधायकों को जो पैसे गए थे, वो अब तक वापस नहीं लिए गए हैं. इनके धन बल की कोई कमी नहीं है.

सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गिराने के लिए पहली किस्त के 10-10 करोड़ रुपए दे रहे थे. हमारे साथ के विधायक जाते तो पहली किस्त के 10 करोड़ दे रहे थे, लेकिन मेरे साथ का कोई विधायक नहीं गया. जिसकी वजह से हमारी सरकार बचा गई और इससे बड़े गर्व की बात क्या होगी. बीजेपी के नेता जिन्होंने हमारे विधायकों को पैसे दिए वो अब तक वापस ही नहीं लिए, क्योकि उनके पास इसकी कमी नहीं है.

वसुंधरा राजे को घेरने वाले सचिन पायलट की अमित शाह ने ही कर दी तारीफ, अब होने लगी चर्चा!