प्रेमिका ने तोड़ा दिल तो प्रेमी ने रची ये खौफनाक साजिश! पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Kesh Ram

• 02:10 AM • 09 May 2023

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. प्रेमिका से मन मुटाव होने पर एक आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची जिससे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि ब्लाइंड मर्डर के इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रेमी को […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. प्रेमिका से मन मुटाव होने पर एक आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची जिससे सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि ब्लाइंड मर्डर के इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए बड़ा खुलासा किया है.

Read more!

दरअसल, पूरा मामला नागौर जिले के जायल उपखंड के बड़ी खाटू थाना क्षेत्र के ऊंचाएडा गांव का है. यहां रविवार दोपहर को एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लोहे के सरिये से अपनी ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. युवक ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि किसी कारण से दोनों के बीच आपस में मन मुटाव हो गया था.

परिजनों को लहूलुहान हालत में मिली थी मृतका
ऊंचाईडा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बड़ी खाटू थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह किशनगढ़ में मार्बल का व्यापारी है. 7 मई को उसके छोटे भाई विकास सिंह ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बहन मनीषा कंवर खून से लहूलुहान हालत में पड़ी है और उसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या की गई है. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जायल थानाधिकारी हरीश साखला ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा के सुपर विजन में अलग-अलग टीम गठित कर घटनास्थल से जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गए. इसमें दो व्यक्ति संदिग्ध पाए गए.

जब पुलिस ने संदिग्ध प्रकाश लोहार नामक शख्स से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि मनीषा उसकी दोस्त थी. किन्हीं कारण से उनकी दोस्ती टूट गई थी और वह काफी दिनों से उसको मनाने की फिराक में था. लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसको मारने का प्लान बनाया. जब वह घर पर अकेली थी तो उसने लोहे के सरिये से उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर: पैसे और गहने जलाकर दो बच्चों के साथ टांके में कूदी महिला, पति पर गंभीर आरोप