नागौर: सरकारी टीचर ने बनाया गलत काम करने का दबाव तो छात्रा ने छोड़ा स्कूल, हुआ गिरफ्तार

Kesh Ram

22 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 22 2023 4:33 PM)

Government Teacher Arrested: राजस्थान (Rajasthan News) के नागौर में पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक ऐसे टीचर को अरेस्ट किया है जो अपनी हवस मिटाने के लिए छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा ने टीचर की हरकतों से तंग आकर स्कूल जाने से मना कर दिया. तब जाकर परिजनों को मामले का पता चला. […]

नागौर: सरकारी टीचर ने बनाया गलत काम करने का दबाव तो छात्रा ने छोड़ी स्कूल, हुआ गिरफ्तार
नागौर: सरकारी टीचर ने बनाया गलत काम करने का दबाव तो छात्रा ने छोड़ी स्कूल, हुआ गिरफ्तार
Google CTA

Government Teacher Arrested: राजस्थान (Rajasthan News) के नागौर में पुलिस ने सरकारी स्कूल के एक ऐसे टीचर को अरेस्ट किया है जो अपनी हवस मिटाने के लिए छात्रा को परेशान कर रहा था. छात्रा ने टीचर की हरकतों से तंग आकर स्कूल जाने से मना कर दिया. तब जाकर परिजनों को मामले का पता चला. छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक को मात्र 16 घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया.

Read more!

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया, “टीचर छात्रा के प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ करता है और स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे क्लास रूम में रुकने को कहता है. घर आने के बाद वह उसे फोन करके गलत काम करने का दबाव बनाता है.”

छात्रा ने रोते हुए परिजनों को बताई आपबीती
नागौर के सदर इलाके के रहने वाले शख्स ने सदर थाने में पुलिस को रिपोर्ट दी है. उसने रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी ने स्कूल जाने से मना कर दिया और वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में है. कई बार पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और वह रोने लगी. जब उन्होंने प्यार से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल का शिक्षक हरेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहा है. वह उसके साथ अश्लील हरकतें और फोन पर अश्लील बातें करता है. इसके अलावा वह गलत काम के लिए उस पर दबाव बना रहा है.

छात्रा को फेल करने की दी धमकी
आरोप है कि टीचर ने गलत काम के लिए छात्रा पर तरह-तरह से दबाव बनाया. जब छात्रा ने इसके लिए मना कर दिया तो टीचर ने उसे फेल करने की धमकी दे दी. इसकी वजह से उसकी पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है. आरोपी टीचर हरेंद्र पुत्र सुगनाराम टांडी नागौर के खडकाली हाल का रहने वाला है.

नागौर सदर थाने के उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण ने बताया कि एसपी रामोती जोशी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एएसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. पुलिस ने धारा 354 354A,354D व 9 ( F ),10,11/12 व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: जोधपुर: RLP महिला नेता की हत्या कर रात भर लाश के पास बैठा रहा पति, सामने आई वारदात की वजह