कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरएसएस को लेकर दिया था ये बयान, ईडी रेड के बाद फिर से चर्चा में!

Govind singh dotasara’s video viral: राजस्थान में पेपर लीक (paper leak) से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasara) और विधायक ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी कहा कि यह एक तरह की परम्परा हो गई है, […]

NewsTak

राजस्थान तक

follow google news

Govind singh dotasara’s video viral: राजस्थान में पेपर लीक (paper leak) से जुड़े मामले में ईडी ने आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasara) और विधायक ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची. पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी कहा कि यह एक तरह की परम्परा हो गई है, पहले जहां चुनाव होते थे मोदीजी पहुंच जाते थे. लेकिन अब मोदी जी का प्रभाव कम हो रहा हैं, इसलिए ED पहुंच जाती है. वहीं, डोटासरा के समर्थक भी नारेबाजी कर रहे हैं.

Read more!

इस बीच डोटासरा का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया जा रहा है. इस वीडियो में वह संघ पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि सरकार आने पर आरएसएस ढूंढने पर नहीं मिलेगा. इस वीडियो को ईडी रेड के बाद भी शेयर किया जा रहा है.

क्या है इस वीडियो में?

दरअसल, इस वायरल वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा कर रहे हैं कि एक बात सामने आ रही है कि आरएसएस ऐसा कर देगा. एक बार कांग्रेस का राज तो आरएसएस को बिल में घुसा देंगे. आरएसएस ढूंढने से भी नहीं मिलेगा. उस दौरान संघ को लेकर यह भी कहा था “पहली बार सुना है कि विस्तारक अपने क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में आया है, मैंने कहा इससे लेनी-देनी करके कानून अपने हाथ में नहीं लेना है.” इस पूरे बयान के बाद डोटासरा को बीजेपी ने जमकर घेरा था. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार किया था कि कभी नाथी का बाड़ा बोलते हैं, कभी बिल में घुसा देंगे बोलते हैं! ये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए इनकी भाषा सभ्य नहीं है.

    follow google news