कौन हैं राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का 'डुप्लीकेट'? जानें इनकी इतनी क्यों हो रही चर्चा

आंचल गुप्ता

• 01:51 PM • 16 Feb 2026

Govind Singh Dotasra duplicate: गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल के रूप में चर्चित डीडवाना निवासी नरेश सिंधी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. राजस्थान की राजनीति में इस हमशक्ल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. जानिए कौन हैं ये शख्स और हमशक्ल को लेकर क्यों हो रही इतनी चर्चा.

Govind Singh Dotasra duplicate
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के हमशक्ल का वीडियो वायरल
Google CTA

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों एक हमशक्ल की चर्चा जोरों पर है. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जैसे दिखने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में इस शख्स को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है कि शायद डोटासरा जी बिना किसी सुरक्षा के किसी साधारण ढाबे पर खाना खा रहे हैं. आइए जानते हैं वायरल वीडियो की कहानी के साथ-साथ कौन है ये शख्स?

Read more!

कौन हैं डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी?

गोविंद सिंह डोटासरा जैसे दिखने वाले इस शख्स का नाम नरेश सिंधी है. वे डीडवाना के रहने वाले हैं और पेशे से टेंट का काम करते हैं. नरेश सिंधी के चेहरे की बनावट, उनकी मूंछें, हेयर स्टाइल और यहां तक कि उनके हाव-भाव भी डोटासरा से इतने मिलते-जुलते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'डोटासरा का क्लोन' बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़

ढाबे पर बैठकर सादगी से खाना खाते हुए उनका वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, लोगों ने इसे असली डोटासरा समझ लिया. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं, तो कुछ लोग मजेदार अंदाज में लिख रहे हैं कि डोटासरा जी का 'डुप्लीकेट' मिल गया है.

क्या सियासी मंचों पर दिखेंगे नरेश?

राजनीति में हमशक्लों का दिखना कोई नई बात नहीं है; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं के हमशक्ल अक्सर रैलियों में भीड़ जुटाने और उत्सुकता पैदा करने के लिए नजर आते हैं. अब नरेश सिंधी के वायरल होने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या उन्हें भी आने वाले समय में कांग्रेस की राजनीतिक सभाओं या चुनाव प्रचार में देखा जाएगा? हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

फिलहाल, नरेश सिंधी अपनी इस नई पहचान और सोशल मीडिया पर मिल रही सुर्खियों का आनंद ले रहे हैं. डीडवाना के एक टेंट कारोबारी का इस तरह सियासी सुर्खियों में आना पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: कैमरे में कैद हुआ कांग्रेस विधायक का 'गंदा' इशारा, राजस्थान विधानसभा में शर्मसार करने वाली घटना का वीडियो वायरल