बेनीवाल बोले- गहलोत ही करवाए राहुल गांधी की शादी, वसुंधरा राजे के लिए भी दिया विवादित बयान!

राजस्थान तक

18 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 18 2023 2:28 PM)

Hanuman beniwal statement on rahul gandhi & vasundhara raje: आरएलपी (rlp) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद दोनों ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. हनुमान बेनीवाल ने आसिंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान के अंदर […]

NewsTak
Google CTA

Hanuman beniwal statement on rahul gandhi & vasundhara raje: आरएलपी (rlp) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद दोनों ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर जुबानी हमला बोला. हनुमान बेनीवाल ने आसिंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान के अंदर न कांग्रेस की और न ही बीजेपी की सरकार आ रही है. आंधी तो देवनारायण, तेजाजी और रामसा पीर के भक्तों की चल रही है. उन्होंने कहा कि मैं भी पहले बीजेपी के साथ था, लेकिन अब बीजेपी से दूर हो गया. मैने ही वसुंधरा को सात समंदर पार भगाया.

Read more!

बेनीवाल ने कहा “प्रदेश मे सर्व समाज आज हमारे प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे रहा है. आरएलपी व आजाद पार्टी टोल मुक्त राजस्थान, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, सशक्त लोकायुक्त, फ्री बिजली व कर्ज मुक्त किसान के मुद्दों को लेकर हम जनता के पास जा रहे हैं. सत्ता की चाबी आपके हाथ में है ताला आरएलपी और आजाद पार्टी के गठबंधन से खुलेगा.”

वसुंधरा राजे को लेकर कही ये बात

चुनावी जनसभा ने हनुमान बेनीवाल ने वसुंधरा पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि केतली व बोतल साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, यह वसुंधरा के दारू वाली बोतल नहीं है. यह पीने के पानी की बोतल है. वहीं, मोदी हमेशा चाय-चाय की बात करते थे, जहां चंद्रशेखर आजाद ने दिमाग से काम लिया और चाय की केतली इनका चुनाव चिन्ह आ गया. मोदी के चाय का नारा चला गया.

राहुल गांधी पर ली चुटकी

बेनीवाल ने राहुल गांधी की शादी को लेकर भी चुटकी ली और कहा कि राहुल गांधी ने शादी नहीं की है. मुझे लगता है कि गुपचुप तरीके से शादी कर ली होगी. मैंने तो उनको शादी करने की सलाह दी है. मैंने तो अशोक गहलोत को भी कहा कि आप हमेशा राहुल गांधी के लिए कहते हो कि प्रियंका और राहुल को गोदी में खिलाया है तो अब शादी की जिम्मेदारी आपकी है. ऐसे में अशोक गहलोत राहुल गांधी की शादी करवाए.