हनुमानगढ़: पति ने बच्चों संग खाया जहर, पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर बोला- खुश रहना

गुलाम नबी

18 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 18 2023 12:04 PM)

Husband did Facebook live before suicide in Hanumangarh: हनुमानगढ़ (Hanumangarh news) में एक युवक के आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है. युवक ने मौत से पहले अपने बेटे और बेटी के साथ फेसबुक लाइव कर दर्द साझा किया. युवक ने अपनी पत्नी के बेवफाई का किस्सा बताया. इधर बच्चों ने रोते हुए बोला- मम्मी […]

हनुमानगढ़: पति ने बच्चों संग खाया जहर, पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर बोला- खुश रहना
हनुमानगढ़: पति ने बच्चों संग खाया जहर, पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाकर बोला- खुश रहना
Google CTA

Husband did Facebook live before suicide in Hanumangarh: हनुमानगढ़ (Hanumangarh news) में एक युवक के आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है. युवक ने मौत से पहले अपने बेटे और बेटी के साथ फेसबुक लाइव कर दर्द साझा किया. युवक ने अपनी पत्नी के बेवफाई का किस्सा बताया. इधर बच्चों ने रोते हुए बोला- मम्मी राम राम. पिता ने कहा- बच्चों को दुखी कौन देख सकता है भला. बच्चों मम्मी को आखिरी बार राम-राम बोलो.

Read more!

ये सब वो तब कह रहा था जब खुद और बच्चों को सल्फास की गोली खिला चुका था. तीनों की हालत खराब हो गई. 30 वर्षीय पति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी उनका इलाज चल रहा है.

मामला हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे पास के गांव पंडिता वाली का है. 30 वर्षीय युवक सोमवार करीब 3 बजे अपने दोनों बच्चों 12 वर्षीय बालिका और 10 वर्षीय बेटे के साथ ढाणी के पास खेत में फेसबुक लाइव हुआ. यहां उसने अपने दोनों बच्चों की मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और तीन-चार अन्य लोगों को ठहराते हुए पहले खुद सल्फास की गोलियां खाते हुए अपने दोनों बच्चों को खिला दी. फेसबुक लाइव पर बच्चे भी अपनी मां को कह रहे हैं कि तू उस शख्स के साथ खुश रहना.

घर आने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी
सल्फास खाने के बाद में युवक बच्चों के साथ खेत के नजदीक ही बनी ढाणी में आ गया. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे पीलीबंगा के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. एक ग्रामीण पवन गोस्वामी ने बताया कि गंभीर युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों मासूमों का हनुमानगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार दोनों मासूमों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.