Hanumangarh: बैठक में BJP विधायक और तहसीलदार में हुई तू तड़ाक, हाथापाई तक पहुंचा मामला, देखें वीडियो

गुलाम नबी

28 May 2023 (अपडेटेड: May 28 2023 2:43 AM)

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति की बैठक में हुई तीखी नोंकझोक का मामला सामने आया है. हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति की बैठक में शनिवार को फसल खराबे को लेकर विशेष गिरदावरी की मांग पर संगरिया से भाजपा विधायक गुरदीप शाहपीनी और संगरिया तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण में जमकर तू-तड़ाक हो गई. […]

Hanumangarh: बैठक में BJP विधायक और तहसीलदार में हुई तू तड़ाक, हाथापाई तक पहुंचा मामला, देखें वीडियो
Hanumangarh: बैठक में BJP विधायक और तहसीलदार में हुई तू तड़ाक, हाथापाई तक पहुंचा मामला, देखें वीडियो
Google CTA

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति की बैठक में हुई तीखी नोंकझोक का मामला सामने आया है. हनुमानगढ़ जिले की संगरिया पंचायत समिति की बैठक में शनिवार को फसल खराबे को लेकर विशेष गिरदावरी की मांग पर संगरिया से भाजपा विधायक गुरदीप शाहपीनी और संगरिया तहसीलदार विश्व प्रकाश चारण में जमकर तू-तड़ाक हो गई. और यह नौबत हाथापाई तक पहुंच गई.

Read more!

बैठक में विधायक गुरदीप शाहपीनी ने बरसात, ओलावृष्टि और अंधड़ से खराब हुई फसल की स्पेशल गिरदावरी की चर्चा तहसीलदार से की. जिस पर तहसीलदार ने कहा कि वे गिरदावरी कर रहे हैं. इस बीच दोनों में तू तड़ाक हुई और दोनों ने एक दूसरे को बैठक से बाहर निकल जाने का कहा.

बीजेपी विधायक तहसीलदार की ओर लपके

इसके बाद आक्रोशित हुए विधायक गुरदीप शाहपीनी तहसीलदार को पकड़ने लगे और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद बैठक में मौजूद सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और इसके बाद तहसीलदार बैठक से चले गए.

तहसीलदार ने कहा मैं अपना काम कर रहा हूं

इस मामले में संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी का कहना है कि तहसीलदार सही तरीके से गिरदावरी नहीं कर रहे हैं और इससे किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा. वहीं तहसीलदार का कहना है कि वह गिरदावरी करने में लगे हुए हैं और कल ही उन्होंने खेतों में जाकर फसल खराबे को देखा था और उनका काम सरकार को रिपोर्ट भेजना है ना कि मुआवजा देना है.

देखें वीडियो: