23 घायल, 1 की मौत...हनुमानगढ़ में भीषण हादसा, 'छुछक' लेकर आ रहे रिश्तेदारों की बस डिवाइडर से टकराई!

Hanumangarh: हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में एक भीषण सड़क हादसे में खुशियां मातम में बदल गईं। बीकानेर से 'छुछक' की रस्म निभाने आ रही एक निजी बस ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में लक्ष्मी नामक महिला की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हुए हैं।

hanumangarh
hanumangarh

गुलाम नबी

follow google news

Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में अमरपुरा रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दौरान एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए.

Read more!

जानकारी के अनुसार, पीलीबंगा नगरपालिका कर्मचारी इमीलाल के परिवार में आयोजन था. बीकानेर से लगभग 40 लोग पारंपरिक रस्म 'छुछक' लेकर प्राइवेट बस से पीलीबंगा आ रहे थे. ओवरब्रिज पर पहुंचते ही बस का संतुलन बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

मौके पर चीख-पुकार मची

इस दुर्घटना में लक्ष्मी नाम की महिला बस के नीचे दब गई, जिससे उनकी जान चली गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों का प्राथमिक इलाज पीलीबंगा में किया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण कई यात्रियों को हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ रेफर किया गया है.

ड्राइवर पर नशे का आरोप

बस में सवार यात्रियों ने चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. चश्मदीदों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में बस चला रहा था, जिस कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया. पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है.

सूचना मिलते ही पीलीबंगा एसडीएम उमा मित्तल और सीआई जगदीश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. राहत कार्य शुरू कराया गया और क्रेन से बस हटाकर यातायात बहाल किया गया. मामले की जांच जारी है.

 

    follow google news