शादी के तीन दिन बाद खुशियां हुईं काफूर, अब दूल्हे को समझ आया पूरा खेल

robber bride in jaipur: जयपुर (Jaipur news) के जिस घर में शादी के मंगलगीत गाए जा रहे थे, चंदी सी दुल्हन (Bride) के आने की खुशी थी वहां अब सबकुछ बिखड़ा पड़ा था. लोग हाल-बेहाल थे. नजारा बदला हुआ था. ये सब हुआ शादी की तीसरी रात के बाद. अब पूरा परिवार पुलिस थाने के […]

शादी के तीन दिन बाद खुशियां हुईं काफूर, अब दूल्हे को समझ आया पूरा खेल
शादी के तीन दिन बाद खुशियां हुईं काफूर, अब दूल्हे को समझ आया पूरा खेल

विशाल शर्मा

follow google news

robber bride in jaipur: जयपुर (Jaipur news) के जिस घर में शादी के मंगलगीत गाए जा रहे थे, चंदी सी दुल्हन (Bride) के आने की खुशी थी वहां अब सबकुछ बिखड़ा पड़ा था. लोग हाल-बेहाल थे. नजारा बदला हुआ था. ये सब हुआ शादी की तीसरी रात के बाद. अब पूरा परिवार पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है.

Read more!

जयपुर के बिंदायका पुलिस थाने में पीड़ित दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी के जरिए उत्तर प्रदेश के पप्पू यादव की बेटी से शादी की बात चली और शादी तय भी हो गई. तभी पप्पू यादव ने शादी के एजेंट खान से शादी की बातचीत कर बेटी की शादी के एवज में डेढ़ लाख रुपए की डिमांड की.

ऐसे हुई शादी
पीड़ित दूल्हे के मुताबिक 16 अप्रैल को पड़ोसी गोपाल के साथ पप्पू यादव जयपुर के एक होटल में पहुंचे. यहां उन्होंने 23 वर्षीय अंतिमा से शादी तय कर दी. 19 अप्रैल को कोर्ट में स्टाम्प पेपर पर कागजात तैयार कर भगवान गणेश के मंदिर में दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को माला पहना और सिंदूर भर रिश्ते को स्वीकार किया. इसके बाद दुल्हन को घर छोड़ते वक्त एजेंट ने 1 लाख रुपए कैश लिए और बाकि 55 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराया.

दुल्हन के घर आते ही मिठाईयां बांट जश्न मना
नई नवेली दुल्हन अंतिमा के घर के आंगन में पैर रखते ही मानों घर में खुशियां लौट आई हों. 19 अप्रैल को दुल्हन के गृह प्रवेश के साथ ही खूब मिठाइयां भी बढ़ीं, लेकिन जब सुहागरात का वक्त आया तो दुल्हन अपने पति से बहाने बनाने लगी. जैसे-तैसे पति को उस रात बेवकूफ बना लुटेरी दुल्हन ने जाल बिछाना शुरू कर दिया. इसके बाद 22 अप्रैल की रात जब पति सो रहा था तभी अचानक आंख खुली तो पत्नी गायब मिली.

पत्नी गायब और आलमारी खुली मिली
काफी ढ़ूढ़ने पर भी पत्नी नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की. इसी दौरान जब कमरे में रखी अलमारी में नजर दौड़ी तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले. तब जाकर उन्हें लगा की लुटेरी दुल्हन भाग गई. जब इस संबंध में एजेंट और उसके साथी से बात हुई तो उन्होंने कई महीनों तक गुमराह किया. उसके बाद उल्टे धमकिया दीं. लोकलाज के चलते पुलिस में शिकायत देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, लेकिन जब शादी से पहले रुपए देने का वीडियो उनके हाथ लगा तब उसके आधार पर दूल्हे ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है. अब पुलिस लुटेरी दुल्हन, एजेंट और गैंग के साथियों की तलाश में जुट गई है.

    follow google news