अजमेर-जोधपुर में येलो तो जयपुर और सीकर में ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब मिलेगी भारी बारिश से राहत

राजस्थान तक

10 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 13 2023 4:04 AM)

Heavy Rainfall till 15 July in Rajasthan: बीतें 24 घंटों के दौरान प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर में सुबह 8:30 बजे तक 63 मिमी बारिश दर्ज की गई. साथ ही सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के दौरान 41 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों […]

6
6
Google CTA

Heavy Rainfall till 15 July in Rajasthan: बीतें 24 घंटों के दौरान प्रदेश में भारी बारिश दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर में सुबह 8:30 बजे तक 63 मिमी बारिश दर्ज की गई. साथ ही सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के दौरान 41 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जोधपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग समेत कई हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, जयपुर में भारी बारिश की चेतावनी है.

Read more!

अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, जालौर, नागौर और जोधपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. जबकि जयपुर, झुंझुनू, टोंक, चूरू और सीकर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है. इन स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर एक या दो तेज वर्षा के दौर रहने की संभावना है.

मौसम विभाग (India Metrological Department) की मानें तो मानसून ट्रफ लाईन जैसलमेर, अजमेर से होकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है.

पूर्वी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश में रहेगी कमी
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में अगले 24 घंटों तक मानसून सक्रिय रहने के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. साथ ही बीकानेर संभाग में 15 जुलाई से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है. जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में आगामी 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने और अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. इन हिस्सों में 12 जुलाई से भारी बारिश में कमी हो सकती है.