Heavy rains in Dhaulpur: राजस्थान (Rajasthan news) के धौलपुर (Dholpur news) जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश से शहर लबालब हो गया. कई घरों में पानी घुस गया. करीब दो घंटे तक हुई बारिश से शहर की सभी सड़कें और गली-मोहल्ले, बाजार तालाब में तब्दील हो गए.बारिश में नगर परिषद के सिस्टम की भी पोल खुल गई है.
ADVERTISEMENT
(meteorological department) बारिश से पहले नगर परिषद नालों की सफाई करा रहा था. सफाई कराकर मलबा नाली-नालों के किनारे जमा किया गया था. तेज बारिश से सारी गंदगी वापस नालियों में चली गई. पानी की निकसी रुकने से लोगों के घरों में पानी घुस गया. इससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा.
पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय
पिछले कई दिनों से आसमान में काली घटाएं तो देखी जा रही थीं, लेकिन हल्की बारिश या कभी बूंदाबादी ही होकर रह जाती थी. मंगलवार को मानसून की पहली जबरदस्त बारिश हुई. 2 घंटे में ही पूरा शहर तर-बतर हो गया. धौलपुर शहर के जगन चौराहा, हरदेव नगर, कचहरी, तलैया, नगर परिषद रोड, संतर रोड, धूलकोट, हलवाई खाना समेत गली मौहल्लों में भारी जलभराव देखा गया. पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT


