अमित शाह बोले- राजस्थान इस बार तीन दिवाली मनानी है, जानें गृहमंत्री के इस बयान की वजह

राजस्थान तक

• 09:25 AM • 08 Nov 2023

Amit shah statement: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने 7 नवंबर को राजस्थान दौरे पर रहे. नागौर (nagaur news), कुचामन, मकराना और परबतसर में उन्होंने जनसभा की. भारत माता के जयकारे के साथ केंद्रीय गृहमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वीर तेजाजी महाराज, देवनारायण जी भगवान को प्रणाम करके किया. साथ ही कहा […]

NewsTak
Google CTA

Amit shah statement: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) ने 7 नवंबर को राजस्थान दौरे पर रहे. नागौर (nagaur news), कुचामन, मकराना और परबतसर में उन्होंने जनसभा की. भारत माता के जयकारे के साथ केंद्रीय गृहमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि वीर तेजाजी महाराज, देवनारायण जी भगवान को प्रणाम करके किया. साथ ही कहा कि पूरे राजस्थान में घूमा हूं और इस बार कमल फूल की सरकार बनने जा रही है. गहलोत ने बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला.

Read more!

शाह ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था गहलोत सरकार ने खत्म कर दी. उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की सर काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन गहलोत सरकार ने कुछ नहीं किया और रामनवमी व महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा दिया. जबकि कोटा में पीएफआई वाले खुलेआम रैली निकाल रहे थे. भला हो मोदी का, जो पीएफआई वालों को जेल के अंदर डाल दिया.

गहलोत को जादूगर बता कसा तंज

इस दौरान उन्होंने लोगों को कहा कि राजस्थान में तीन बार दिवाली मनानी है. पहली दीपावली दीपावली के दिन, तीन दिसंबर को बीजेपी सरकार बना कर और तीसरी 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलीला विराजित होंगे, तब बनानी है. इसी दौरान कहा कि गहलोत को कांग्रेस में उनके साथी जादूगर कहते है. इस जादू से ही उन्होंने राजस्थान में बिजली गुम कर दी और लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी और रोजगार गुम कर दिए.