राजस्थान में भीषण हादसा...श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कुल 25 लोग थे सवार

NewsTak

28 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 28 2025 12:08 PM)

Rajasthan: मध्यप्रदेश से डूंगरपुर के केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की बस सोमवार रात बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र के कुटुंबी गांव के पास पलट गई. यह हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ. बस में कुल 25 लोग सवार थे,

Rajasthan
Rajasthan
Google CTA

Rajasthan: मध्यप्रदेश से डूंगरपुर के केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की बस सोमवार रात बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र के कुटुंबी गांव के पास पलट गई. यह हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ. बस में कुल 25 लोग सवार थे, जिनमें से 22 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया.  

Read more!

दानपुर थाना पुलिस के मुताबिक, बस में 2 बाई 2 सीटों की व्यवस्था थी और सभी 25 यात्री इसमें सवार थे. घायलों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुटुंबी गांव के पास अचानक बस का टायर फटने से यह हादसा हो गया. जिसके कारण ड्राइवर बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क से उतरकर कच्चे रास्ते पर पलट गई. हालांकि, 22 घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है.  

मदद के लिए मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के तुरंत बाद, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को दानपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इसके बाद उन्हें बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल भेजा गया.  

सभी यात्री मध्यप्रदेश के रहने वाले

सूत्रों के अनुसार, ये सभी यात्री मध्यप्रदेश के बदनावर जिले के निवासी थे. वे सोमवार को डूंगरपुर स्थित प्रसिद्ध केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन करने गए थे. रात में घर लौटते समय मध्यप्रदेश की सीमा के पास यह दुर्घटना हो गई. प्राथमिक उपचार के बाद कई यात्री अपने घरों को लौट गए.