Latest survey on Rajasthan elections 2023: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कितना असर दिखाया ये हाल ही में आई सर्वे रिपोर्ट से जान सकते हैं. सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है. इसी सर्वे में मेवाड़ा, मारवाड़, हाड़ौती, शेखावटी, ढूंढाड़ की अलग-अलग तस्वीर भी सामने आई है.
ADVERTISEMENT
बात हम राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से करें तो ये यात्रा राजे के गढ़ झालावाड़ से होती हुई कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा अलवर तक पहुंची. इस दौरान यात्रा ने 17 विधानसभाओं को कवर किया था. इनमें अधिकांश विधानसभाएं हाड़ौती, ढूंढाड़ इलाके की थीं.
सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात
इधर हाल ही में आए टाइम्स नाऊ नवभारत के सर्वे में हाड़ौती और ढूंढाड़ में बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है. हाड़ौती में बीजेपी जहां 11-13 सीटों पर बाजी मारती हुई दिख रही है वहीं कांग्रेस को 3-7 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा रहा है. वहीं ढूंढाड़ की बात करें तो बीजेपी यहां दोगुने अंतर से कांग्रेस से जीतती हुई नजर आ रही है. इसमें बीजेपी को जहां 36-40 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को महज 16-20 सीटों पर ही सिमटते हुए दिखाया गया है. अन्य के खाते में 1-3 सीटें आने की बात कही जा रही है. ढूंढाड़ के इलाके में दौसा और टोंक में पायलट का प्रभाव माना जाता है.
यह भी पढ़ें:
Rajasthan opinion poll 2023: ताजा सर्वे में कौन किन सीटों पर मार रहा बाजी, देखें
ADVERTISEMENT


