राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने के पक्ष में OBC के कितने लोग? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात

राजस्थान तक

• 06:15 PM • 23 Oct 2023

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बिहार की तरह जातिगत जनगणना करवाने का ऐलान करते हुए बड़ा दांव खेला है. तब से एक बड़ा सवाल ये है कि प्रदेश का ओबीसी ((other backward class)) वोटर इस मुद्दे पर सरकार के साथ जाएगा या […]

राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने के पक्ष में OBC के कितने लोग? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात
राजस्थान में जातिगत जनगणना करवाने के पक्ष में OBC के कितने लोग? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली बात
Google CTA

Rajasthan Opinion Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बिहार की तरह जातिगत जनगणना करवाने का ऐलान करते हुए बड़ा दांव खेला है. तब से एक बड़ा सवाल ये है कि प्रदेश का ओबीसी ((other backward class)) वोटर इस मुद्दे पर सरकार के साथ जाएगा या नहीं? हाल ही में हुए एक लेटेस्ट सर्वे ने इस बात का जवाब दे दिया है. सर्वे में ओबीसी वोटर्स ने जातिगत जनगणना को लेकर अपने मन की बात बताई है.

Read more!

इंडिया टीवी सीएनएक्स ओपिनियन पोल के ताजा सर्वे के मुताबिक, 71 प्रतिशत OBC वोटर्स ने कहा कि प्रदेश में जातिगत जनगणना सर्वे होना चाहिए. लेकिन 20.52 प्रतिशत OBC वोटर इसके खिलाफ हैं. गौरतलब है कि ये सवाल केवल OBC वोटर्स से पूछा गया था.

क्या है राजस्थान चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा?

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे की मानें तो 21 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 17 फीसदी ने विकास, 19 फीसदी ने महंगाई, 9 फीसदी ने भ्रष्टाचार, 18 फीसदी ने लॉ एंड ऑर्डर, 8 फीसदी ने हिंदुत्व और 5 फीसदी लोगों ने राष्ट्रवाद को सबसे बड़ा मुद्दा बताया है. वहीं 3 फीसदी जनता ने कहा कि इसपर वह कुछ कह नहीं सकते.

39 फीसदी ने गहलोत के कार्यकाल को बताया शानदार

सर्वे में जनता से यह भी पूछा गया कि सीएम अशोक गहलोत का कार्यकाल उन्हें कैसा लगा? सर्वे की मानें तो गहलोत के कार्यकाल को 39 फीसदी जनता ने शानदार कहा. 11 फीसदी जनता ने औसत और 50 फीसदी जनता ने खराब बताया.

यह भी पढ़ें: राजस्थान चुनाव 2023: इस ताजा सर्वे ने चौंकाया, ये पार्टी बड़े अंतर से मार रही बाजी