Jhalawar Crime News: राजस्थान के झालावाड़ में शादीशुदा होने के बावजूद एक शख्स द्वारा गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने की योजना बनाने का मामला सामने आया है. शख्स जिस लड़की से शादी करने जा रहा है वह नाबालिग है. जब मामले की जानकारी उसकी पत्नी को लगी तो वह शिकायत लेकर जिला एसपी ऑफिस में पहुंच गई.
ADVERTISEMENT
दरअसल, मामला झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के खानपूरिया गांव का है. यहां की रहने वाली कवरीबाई ने जिला पुलिस अधीक्षक ऑफिस में पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. उसने बताया कि उसका पति रायसिंह गुपचुप तरीके से 24 जून को सेमलीहाट की रहने वाली एक किशोरी से दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है. महिला ने पुलिस से यह शादी रुकवाने की गुहार लगाई है.
‘पति दूसरी शादी कर लेगा तो मेरा जीवन बर्बाद हो जाएगा’
कवरीबाई ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है. अगर वह ऐसा कर लेता है तो उसका जीवन नर्क और बर्बाद हो जाएगा. साथ ही उसकी मासूम बेटी का जीवन भी बर्बाद हो जाएगा.
नाबालिग लड़की से शादी करने जा रहा है शख्स
महिला ने बताया कि उसका पति रायसिह मनोहर थाना क्षेत्र के सेमलीहाट गांव लड़की के साथ 24 जुन 2023 को गुपचुप तरीके विवाह करने की योजना बना रहा है. कवरीबाई ने बताया कि उसका पति जिस लड़की से विवाह करने जा रहा है वह नाबालिग है. ऐसे में उसके खिलाफ दूसरी शादी एवं नाबालिक किशोरी के साथ विवाह करने का आरोप बनता है. विवाहिता ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंकर अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

