Rajasthan News: राजस्थान के अलवर (Alwar Crime News) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 जुलाई को पति जब कांवड़ (kanwad) लेने हरिद्वार गया तो पीछे से पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. यही नहीं, इस दौरान पत्नी घर में रखे कांवड़ के चंदे के डेढ़ लाख रुपये भी ले गई.
ADVERTISEMENT
जब युवक को अपनी पत्नी (wife absconds with boyfriend) के गायब होने की सूचना मिली तो वह दिल्ली के रास्ते अलवर लौट रहा था. उसने कांवड़ को दिल्ली में अपने दोस्त को दिया और आनन-फानन में घर लौट आया. यहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है. पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
घर से सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई
युवक ने बताया कि महिला घर से सोने चांदी के जेवरात व घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए अपने साथ ले गई. कांवड़ कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख रुपये गांव में इकट्ठे किए थे. उन पैसों को युवक ने अपनी पत्नी के पास रख दिया था. जब कांवड़ लेकर सभी लोग वापस आते तो गांव में एक कार्यक्रम होना था. लेकिन उससे पहले ही युवक की पत्नी पैसे लेकर घर से फरार हो गई.
महिला की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस
रेणी के डिप्टी एसपी मनीष मीणा मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि महिला बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है. पुलिस महिला की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है. घटना के बाद इसकी चर्चा पूरे इलाके में है. लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो महिला और उसके पति की फोटो सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस पर भी लगा ली है.
ADVERTISEMENT


