गहलोत-पायलट में फिर हुई लड़ाई तो कांग्रेस को होगा बड़ा नुकसान? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

राजस्थान तक

• 10:10 AM • 18 Oct 2023

Survey On Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी नहीं हो पाई है. इस बीच सामने आया है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Sachin Pilot) की गुटबाजी टिकटों के वितरण में भारी पड़ रही है. सियासत चर्चाएं हैं कि इस […]

गहलोत-पायलट फिर लड़े तो कांग्रेस को होगा बड़ा नुकसान? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
गहलोत-पायलट फिर लड़े तो कांग्रेस को होगा बड़ा नुकसान? सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Google CTA

Survey On Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी नहीं हो पाई है. इस बीच सामने आया है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट (Sachin Pilot) की गुटबाजी टिकटों के वितरण में भारी पड़ रही है. सियासत चर्चाएं हैं कि इस गुटबाजी के चलते ही कैंडिडेट लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है. हाल ही में एक सर्वे करवाया गया है जिसमें बताया गया है कि अगर गहलोत-पायलट में फिर से लड़ाई शुरू हुई तो कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान हो सकता है.

Read more!

एबीपी सी वोटर के लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक, 53 प्रतिशत लोग यह मानते हैं कि दोनों ही बड़े जननेता हैं और अगर गहलोत-पायलट के बीच एक बार फिर से लड़ाई हुई तो वह कांग्रेस को बड़ी चोट पहुंचा सकती है. वहीं, 16 फीसदी लोगों का मानना है कि इससे कांग्रेस को थोड़ा बहुत नुकसान हो सकता है. इसका मतलब यह है कि 69 फीसदी लोगों ने गहलोत-पायलट की लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया है. 

सर्वे रिपोर्ट का यह आया परिणाम

बहुत ज्यादा नुकसान- 53%
थोड़ा बहुत नुकसान-  16%
कोई नुकसान नहीं- 29%
कह नहीं सकते- 2%

 

29 फीसदी लोगों ने नुकसान से किया इनकार

हालांकि सर्वे में शामिल 29 प्रतिशत लोग अलग राय रखते हैं. उनका मानना है कि गहलोत-पायलट की लड़ाई का प्रभाव चुनाव में पार्टी के वोट प्रतिशत पर नहीं पड़ेगा. गौरतलब है कि एबीपी सी वोटर का यह सर्वे 14 अक्टूबर से 15 अक्टूबर दोपहर तक किया गया है और इसमें 2649 लोगों की राय ली गई है.

यह भी पढ़ें: क्या वसुंधरा राजे के बिना चुनाव जीत पाएगी बीजेपी? सर्वे में सामने आई ये बड़ी बात