अगर आज चुनाव हुए तो वसुंधरा के गढ़ में हो जाएगा BJP का ये हाल! देखें सर्वे की चौंकाने वाली रिपोर्ट

राजस्थान तक

• 02:19 AM • 02 Nov 2023

Rajasthan Opinion Poll 2023: इसी नवंबर महीने में राजस्थान समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly elections 2023) होने जा रहे हैं. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ाकर रख दी है. अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी हारती हुई नजर आ […]

अगर आज चुनाव हुए तो वसुंधरा के गढ़ में हो जाएगा BJP का ये हाल! देखें सर्वे की चौंकाने वाली रिपोर्ट
अगर आज चुनाव हुए तो वसुंधरा के गढ़ में हो जाएगा BJP का ये हाल! देखें सर्वे की चौंकाने वाली रिपोर्ट
Google CTA

Rajasthan Opinion Poll 2023: इसी नवंबर महीने में राजस्थान समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly elections 2023) होने जा रहे हैं. इस बीच एक लेटेस्ट सर्वे ने राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ाकर रख दी है. अगर आज की तारीख में चुनाव हुए तो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी हारती हुई नजर आ रही है. सर्वे के अनुसार, बीजेपी को 114 से 124 और कांग्रेस को 68 से 78 सीटें मिलने का अनुमान है. ओपिनियन पोल में यह भी बताया गया है कि चुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के गढ़ हाड़ौती में बीजेपी की क्या स्थिति रहेगी?

Read more!

टाइम्स नाऊ नवभारत और ईटीजी के लेटेस्ट ओपिनियन पोल के मुताबिक, हाड़ौती में कुल 17 सीटें हैं जिनमें बीजेपी को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है. बीजेपी को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस के खाते में महज 3-7 सीटें जाने की संभावना है. गौरतलब है कि हाड़ौती पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है और लंबे समय से यहां बीजेपी की स्थिति मजबूत रही है. 

जानिए किस रीजन में कौनसी पार्टी है मजबूत?

सर्वे रिपोर्ट की मानें तो ढूंढ़ाड़ रीजन में कांग्रेस को 16-20 सीटें मिलने की संभावना है. यहां बीजेपी को 36-40 सीटें मिलने का अनुमान है. इसी तरह मारवाड़ में कांग्रेस को 21-27 और बीजेपी को 31-37 सीटें मिलने की संभावना है. मेवाड़ में कांग्रेस को 15-19 और बीजेपी को 21-27 तथा शेखावाटी में यह आंकड़ा 7-11 कांग्रेस के लिए और बीजेपी के लिए 10-12 सीटों का माना जा रहा है.

बीजेपी-कांग्रेस को मिलेगा इतना वोट शेयर

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को देखा जाए तो बीजेपी को इस बार 43 .80 परसेंट और कांग्रेस को 41.90 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य के खाते में 14.30 फीसदी वोट जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: क्या सीएम अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ेंगे गजेंद्र सिंह शेखावत? खुद दिया जवाब