भाजपा नेता अलका गुर्जर बोली- जंतर-मंतर पर बैठे एक तरह के खिलाड़ी, कुछ लोग कर रहे इनका इस्तेमाल

Suresh Foujdar

05 May 2023 (अपडेटेड: May 5 2023 2:00 AM)

Bharatpur: भरतपुर में गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर पहुंची. इस दौरान उनसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों से जुड़ा एक सवाल पूछा गया. इस मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा नेता अलका गुर्जर ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरने पर एक ही तरह के महिला पहलवान खिलाड़ी बैठे हुए हैं. महिला […]

भाजपा नेता अलका गुर्जर बोली- जंतर-मंतर पर बैठे एक तरह के खिलाड़ी कुछ लोग कर रहे इनका इस्तेमाल
भाजपा नेता अलका गुर्जर बोली- जंतर-मंतर पर बैठे एक तरह के खिलाड़ी कुछ लोग कर रहे इनका इस्तेमाल
Google CTA

Bharatpur: भरतपुर में गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर पहुंची. इस दौरान उनसे दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठी महिला पहलवानों से जुड़ा एक सवाल पूछा गया. इस मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा नेता अलका गुर्जर ने कहा कि जंतर-मंतर पर धरने पर एक ही तरह के महिला पहलवान खिलाड़ी बैठे हुए हैं. महिला पहलवान खिलाड़ी राजनीतिक मोहरा बन गए हैं. इस पूरे मामले की जांच हो रही है.

Read more!

कुछ लोग खिलाड़ियों को कर रहे यूज

अलका गुर्जर ने कहा कि इस पूरे प्रकरण का जो बैकग्राउंड है पहले उसको पढ़ना चाहिए. क्या वजह हैं कि इस जगह सिर्फ एक ही तरह के लोग इस विवाद में बैठे हुए हैं. पहलवान खिलाड़ियों को कुछ राजनीतिक लोग मोहरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. महिला पहलवान खिलाड़ी देश की धरोहर है लेकिन इनको कुछ लोग यूज कर रहे हैं. बिना किसी भेदभाव के जांच हो रही है. जिनके खिलाफ आरोप लगा है उन्होंने भी कहा है कि मैं जांच के लिए तैयार हूं.

भरतपुर में जीत का मंत्र लेकर पहुंची अलका

दरअसल, भाजपा ने भरतपुर जिले के 2 विधानसभा सीट भरतपुर शहर और कुम्हेर-डीग सीट का प्रभारी बनाया है. विधानसभा चुनाव राजस्थान में आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों को लेकर अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा एक बड़ा संगठन है और हर छोटे स्तर पर उनके कार्य करता है. चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं. भाजपा कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ती है. राजस्थान की कांग्रेस राज्य में भ्रष्टाचार लूट महिला अत्याचार से आम जनता परेशान रही है.

जंतर-मंतर पर हो रही है राजनीति

भाजपा का कहना है कि महिला खिलाड़ियों का जंतर मंतर पर जो धरना चल रहा है उसमें राजनीति हो रही है और खिलाड़ियों को कुछ राजनेता प्रेरित करें जिसकी जांच होगी. महिला पहलवान खिलाड़ी राजनीतिक मोहरा बन गए हैं. इस पूरे मामले की जांच हो रही है.