T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फलौदी सट्टा बाजार में हलचल, इस टीम को बताया जीत का मजबूत दावेदार

आंचल गुप्ता

• 03:33 PM • 08 Mar 2026

T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है. वहीं अब राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने बताया कि कौनसी टीम विजेता रह सकती है.

T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction
T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction
Google CTA

T20 World Cup Phalodi Satta Bazar Prediction: क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर आज इतिहास रचने की बारी है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं. इस महामुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त जुनून देखा जा रहा है. गली-मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर तरफ बस इसी महामुकाबले की चर्चा है. क्रिकेट के इस रोमांच के बीच राजस्थान का मशहूर फलौदी सट्टा बाजार भी पूरी तरह गरम हो चुका है. 

Read more!

सट्टा बाजार में टीम इंडिया 'फेवरेट'

T20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर यहां भी हलचल तेज हो गई है. बाजार के ताजा भावों के मुताबिक टीम इंडिया को इस मुकाबले में फेवरेट माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि भारत का भाव करीब 43 से 45 पैसे के बीच चल रहा है. जिससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में भारत की जीत की संभावना ज्यादा की जा रही है. 

बाजार के जानकारों के मुताबिक भारत की जीत पर कम भुगतान और न्यूजीलैंड की जीत पर ज्यादा भुगतान मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. आमतौर पर सट्टा बाजार में जिस टीम को फेवरेट माना जाता है उसकी जीत की संभावना भी ज्यादा मानी जाती है. हालांकि बदलते समय के साथ सट्टा बाजार का तरीका भी बदल गया है. पहले जहां यह कारोबार खुले तौर पर होता था वहीं अब इसका बड़ा हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों के जरिए संचालित हो रहा है. 

बदल गया है सट्टे का अंदाज

कभी फलौदी की गलियों में खुलेआम होने वाला यह कारोबार अब डिजिटल हो चुका है. पुलिस और प्रशासन की सख्ती के कारण अब सट्टे का खेल मोबाइल और ऑनलाइन ऐप्स के जरिए चोरी-छिपे चल रहा है. फलौदी के जिला बनने के बाद प्रशासन काफी मुस्तैद है, इसलिए अब पुराने तरीके की जगह हाईटेक सिस्टम ने ले ली है. लोग घरों में बैठकर ही मोबाइल के जरिए हार-जीत पर दांव लगा रहे हैं.

फिलहाल पूरे देश की नजरें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर टीम इंडिया जीत का परचम लहराती है या फिर न्यूजीलैंड बाजी मार ले जाती है. 

नोट: यह खबर सट्टा बाजार के जानकारों और सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है. हमारा उद्देश्य सट्टेबाजी को बढ़ावा देना बिल्कुल नहीं है. सट्टा खेलना कानूनी अपराध है.