India Today Axis My India Exit Poll Result for Rajasthan 2024: राजस्थान में बीजेपी नहीं लगा पाएगी हैट्रिक! नतीजों से पहले जानिए ये आंकड़े

राजस्थान तक

01 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 1 2024 7:35 PM)

India Today Axis My India Exit Poll Result for Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 4 जून के नतीजों से पहले आज 1 जून को एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. इन तमाम एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकलन बताए जा रहे हैं. हालांकि बीजेपी को बहुमत के पार दिखाया गया है. वहीं, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के दावे भी चौंकाने वाले हैं.

NewsTak
Google CTA

India Today Axis My India Exit Poll Result for Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 4 जून के नतीजों से पहले आज 1 जून को एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. इन तमाम एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकलन बताए जा रहे हैं. हालांकि बीजेपी को बहुमत के पार दिखाया गया है. वहीं, इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल (Exit Poll) के दावे भी चौंकाने वाले हैं.  

Read more!

अगर राजस्थान की बात करें तो बीजेपी के लिए इस बार मिशन-25 पूरा होता नहीं दिख रहा है. साल 2014 और 2019 के चुनाव के बाद इस बार बीजेपी हैट्रिक से चूकती नजर आ रही है.

जबकि कांग्रेस का खाता खुल गया हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 5 से 7 सीटों का अनुमान जाहिर किया गया है. इस सर्वे में बीजेपी को 16-19 सीटें बताई जा रही है. हालांकि कांग्रेस के लिए फलोदी सट्टा बाजार में 7 से 10 सीटों का दावा किया गया था. वहीं कांग्रेसी नेताओं की ओर से पार्टी के लिए 12 सीटों तक का दावा किया गया था.

वोट प्रतिशत में भी एनडीए के लिए बड़ा नुकसान!  

वहीं, वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 7 फीसदी का नुकसान हो रहा है. राजस्थान में एनडीए को 51 फीसदी, जबकि इंडिया गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिल रहे हैं. जबकि इंडिया गठबंधन को 5 फीसदी वोट प्रतिशत का इजाफा हुआ है.