अगर आज चुनाव हुए तो राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ! देखें लेटेस्ट सर्वे

राजस्थान तक

24 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 24 2023 4:28 PM)

Mood of Nation survey: देश में अगर आज चुनाव हाेते हैं तो मोदी सरकार को तीसरी बार मौका मिलेगा. फिर से बीजेपी (bjp) नीत एनडीए  की सरकार बनेगी और इंडिया गठबंधन पीछे रह जाएगा. दरअसल, इंडिया टुडे सी-वोटर्स के देश का मिजाज (Mood of Nation) सर्वे में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. […]

NewsTak
Google CTA

Mood of Nation survey: देश में अगर आज चुनाव हाेते हैं तो मोदी सरकार को तीसरी बार मौका मिलेगा. फिर से बीजेपी (bjp) नीत एनडीए  की सरकार बनेगी और इंडिया गठबंधन पीछे रह जाएगा. दरअसल, इंडिया टुडे सी-वोटर्स के देश का मिजाज (Mood of Nation) सर्वे में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. जहां राजस्थान (rajasthan) विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सत्ता में वापसी का दावा कर रही है. वहीं, लोकसभा चुनाव (election) में पार्टी का सूपड़ा साफ हो सकता है.

Read more!

सर्वे के मुताबिक राजस्थान में सभी 25 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती है यानी कि कांग्रेस को फिर से खाली हाथ रहना पड़ सकता है. वोट प्रतिशत की बात करें तो I.N.D.I.A गठबंधन को 37.2 फीसदी वोट हासिल होने के अनुमान है. वहीं, एनडीए के खाते में 55.6 फीसदी वोट जा सकते हैं.

देश में अगले साल लोकसभा होने वाले चुनाव को लेकर हुए सर्वे में बीजेपी की स्थिति मजबूत बताई गई है. प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी को छोड़कर अन्य राजनैतिक दलों के हिस्से में भी 7.3 फीसदी वोट जा सकते हैं. हालांकि लोकसभा में इन दलों का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.

देशभर में क्या मूड?

दरअसल, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एक साथ मिलकर इस बार नया गठबंधन I.N.D.I.A बनाकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं, बीजेपी छोटे-छोटे दलों को साथ में लेकर एनडीए गठबंधन को नई धार देने में जुटी है. ऐसे में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर यह सवाल किया गया कि अगर आज हो चुनाव हुए तो क्या रहेगा देश का मिजाज?

इसी चुनावी रस्साकस्सी के बीच देश का मिजाज जानने के लिए इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन (Mood of the Nation Poll) सर्वे के अगस्त 2023 के आंकड़े सामने आए हैं. इंडिया टुडे-सी वोटर ने मूड ऑफ दे नेशन सर्वे में 543 लोकसभा सीटों पर जाकर 25951 सैंपल इकट्ठे किए. यह सर्वे 15 जुलाई से लेकर 14 अगस्त के बीच किया गया.

इंडिया टुडे-सी वोटर के मूड ऑफ दे नेशन सर्वे के मुताबिक, आज लोकसभा चुनाव हुए तो एनडीए को 43 फीसदी, जबकि I.N.D.I.A को 41 प्रतिशत और 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. बीजेपी को 38 फीसदी, जबकि कांग्रेस को 20 प्रतिशत और 42 फीसदी अन्य को मिलने की उम्मीद है.