ईशान किशन और जयपुर की अदिति हुंडिया का रिश्ता सुर्खियों में! दादा ने लगाई शादी पर मुहर, जल्द बज सकती है शहनाई

Ishan Kishan girlfriend: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन और जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ईशान किशन के दादा ने इस रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिलने की पुष्टि की है. पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के बाद उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में है. जानिए अदिति हुंडिया का करियर, दोनों की लव स्टोरी और शादी को लेकर परिवार का क्या कहना है.

Ishan Kishan and Aditi Hundia Love Story
Ishan Kishan and Aditi Hundia Love Story

आंचल गुप्ता

follow google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन न केवल मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत रहे हैं, बल्कि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हालिया मुकाबले में 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद जहां एक तरफ उनकी फॉर्म की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ उनके और जयपुर की मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते की खबरें फिर से तेज हो गई हैं. सालों से चल रहे कयासों के बीच अब ईशान किशन के परिवार की ओर से इस रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि यह जोड़ी जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर सकती है.

Read more!

ईशान किशन के दादा का बड़ा खुलासा 

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को अब आधिकारिक जैसा संकेत मिल गया है. ईशान किशन के दादा अनुराग पांडे ने एक मीडिया बातचीत के दौरान खुलकर स्वीकार किया कि अदिति हुंडिया ही ईशान की गर्लफ्रेंड है और परिवार को यह रिश्ता पूरी तरह मंजूर है. दादाजी ने बड़े ही सरल अंदाज में कहा कि 'बच्चे की पसंद हमारी पसंद है.'

उन्होंने यह भी बताया कि ईशान ने उनसे जयपुर जाने और वहां शादी करने की इच्छा जाहिर की है. अनुराग पांडे के मुताबिक, ईशान जिससे शादी करना चाहे परिवार को कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि वे बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी देखते हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि अदिति पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे के दौरान ईशान का जन्मदिन मनाने के लिए वहां गई थीं.

अदिति हुंडिया की पहचान और उनका करियर

अदिति हुंडिया और ईशान किशन के नाम पहली बार साल 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान एक साथ आए थे. उस वक्त स्टैंड्स में बैठी अदिति पर कैमरा बार-बार फोकस कर रहा था, जिससे वे रातों-रात 'मिस्ट्री फैन गर्ल' के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. बाद में पता चला कि वे जयपुर की एक सफल मॉडल हैं.

अदिति का करियर काफी शानदार रहा है; उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में फाइनलिस्ट के रूप में हिस्सा लिया और मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने मिस दीवा प्लेटफॉर्म पर भी अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का लोहा मनवाया है. सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और वे अक्सर ईशान की तस्वीरों पर कमेंट कर अपना समर्थन जाहिर करती रहती हैं.

लकी चार्म और 'नई पारी' की तैयारी

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली 77 रनों की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अदिति हुंडिया को ईशान किशन का 'लकी चार्म' बता रहे हैं. प्रशंसकों का मानना है कि अदिति के आने से न केवल ईशान की जिंदगी में खुशियां आई हैं, बल्कि उनका खेल भी काफी निखर गया है. मैदान पर टीम इंडिया के लिए मैच जिताने वाले ईशान अब मैदान के बाहर अपनी लव स्टोरी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं. परिवार की स्वीकृति और दादाजी के खुले समर्थन के बाद अब हर किसी को इस बात का इंतजार है कि यह जोड़ी कब आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तारीख का ऐलान करेगी.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का 'डुप्लीकेट'? जानें इनकी इतनी क्यों हो रही चर्चा

    follow google news