योजना भवन में मिला 2.31 करोड़ कैश, मंत्री शेखावत बोले- CM साहब जवाब दीजिए

राजस्थान तक

20 May 2023 (अपडेटेड: May 21 2023 7:00 AM)

Jaipur News Update: जयपुर में देर रात नगदी और गोल्ड मिलने के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है. शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं. मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में ढाई करोड़ […]

जयपुर: योजना भवन में मिला 2.31 करोड़ कैश, मंत्री शेखावत CM गहलोत से बोले- लीपापोती नहीं जवाब दीजिए
जयपुर: योजना भवन में मिला 2.31 करोड़ कैश, मंत्री शेखावत CM गहलोत से बोले- लीपापोती नहीं जवाब दीजिए
Google CTA

Jaipur News Update: जयपुर में देर रात नगदी और गोल्ड मिलने के बाद केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भ्रष्टाचार को लेकर गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला है. शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार की परतें एक-एक कर खुलती जा रही हैं. मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय में ढाई करोड़ रुपए नकद और सोना बरामद होना दर्शाता है कि यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

Read more!

शुक्रवार देर रात बयान जारी कर मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से सीधा सवाल है कि सचिवालय में आखिर इतनी नकदी और सोना आया कहां से? यह किसका है? केवल लीपापोती करने से काम नहीं चलेगा. जनता को जवाब देना ही होगा. शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जनता को आपकी सरकार का भ्रष्टाचार साफ-साफ नजर आ रहा है और वह जवाब देने के लिए तैयार बैठी है.

 

देर रात सीएस और डीजीपी ने किया खुलासा

आपको बता दें कि देर रात एक पीसी कर जयपुर के योजना भवन के बेसमेंट में मिले कैश और गोल्ड का खुलासा किया गया. जयपुर में सचिवालय के पास योजना भवन के बेसमेंट में 2.31 करोड़ रुपए और 1 किलो सोने के बिस्किट मिलने से विभाग से लेकर सचिवालय में हडकंप मच गया.

7 लोगों को लिया गया हिरासत में

आनन-फानन में शुक्रवार देर रात सीएस द्वारा पीसी कर इस मामले का खुलासा किया गया. योजना भवन के DOIT में 2 करोड़ 31 लाख रुपए कैश और 1 किलो गोल्ड मिले के जानकारी का पीसी में खुलासा किया गया है. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है. अब पूरे मामले की जानकारी की जा रही है.