दिल्ली-जयपुर फ्लाइट से उतरी महिला पर कुत्ते ने अचानक किया अटैक, महिला लहूलुहान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर दिल्ली से आई एक महिला यात्री को गेट के बाहर कुत्ते ने काट लिया. महिला के पैर में गहरा जख्म हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया. कुत्ता पहले से वैक्सीनेटेड था। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

jaipur
jaipur

विशाल शर्मा

follow google news

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को टर्मिनल-2 के अराइवल एरिया के बाहर एक कुत्ते ने महिला यात्री पर अचानक हमला कर दिया. इस हमले में महिला के पैर में गहरा जख्म हो गया और वह लहूलुहान हो गई.

Read more!

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, यह वाकया रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे का है. पीड़ित महिला दिल्ली से फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंची थी. जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकलने के लिए अराइवल गेट की तरफ बढ़ी, वहां मौजूद एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से महिला संभल नहीं पाई और दर्द से चिल्लाने लगी.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

महिला की आवाज सुनकर वहां मौजूद स्टाफ और अन्य यात्री तुरंत मदद के लिए दौड़े. आनन-फानन में घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जरूरी इंजेक्शन लगाए. इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई. 

वैक्सीनेटेड था कुत्ता

जांच में यह बात सामने आई है कि जिस कुत्ते ने महिला को काटा उसका पहले ही वैक्सीनेशन (टीकाकरण) हो चुका था. इससे संक्रमण या किसी बड़े स्वास्थ्य खतरे की आशंका कम है. हालांकि, इस घटना ने एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा और आवारा जानवरों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है. हालांकि इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और मैनेजमेंट की पोल खोल दी. 

    follow google news