Jaipur Building Collapse: जयपुर के आमेर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां ताला मोड़ के पास एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबिक मलबे के नीचे अभी भी कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. राहत और बचाव कार्य को तेजी से चलाया जा रहा है ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. वहीं घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
कलेक्टर ने की तीन मौतों की पुष्टि
इस हादसे को लेकर जिले के कलेक्टर संदेश नायक ने आधिकारिक तौर पर तीन मजदूरों की मौत होने की पुष्टि कर दी है. प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. हादसे वाली जगह पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है और हर कोई मलबे से लोगों के सुरक्षित निकलने की दुआ कर रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने ये बताया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमेर इलाके में ताला मोड़ के पास एक नाले की खुदाई का काम चल रहा था. नाले को बनाने के लिए खुदाई का काम काफी ज्यादा गहराई तक कर दिया गया. खुदाई अधिक गहरी होने की वजह से पास में ही बन रही एक इमारत की दीवार अचानक कमजोर होकर भरभराकर नीचे गिर गई.
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
चश्मदीद दावा है कि दीवार गिरने की वजह से मलबे में 12 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. मलबे में दबे इन लोगों में वहां काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं. राहत टीमें लगातार मलबे को हटाकर दबे लाेगों को बाहर निकालने में जुटी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार ढही, तीन की मौत की खबर, कई मजदूर के मलबे में दबे होनी की आशंका
ADVERTISEMENT


