शादीशुदा जितेंद्र पर चढ़ी प्रेमिका को पाने की ऐसी सनक की अपनों के साथ ही कर दिया बड़ा खेल, खुलासा हुआ तो हिल गया परिवार!

Jaipur crime news: जयपुर के बगरू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा बेटे ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए अपने ही पिता की हत्या की सुपारी दे दी. हालांकि पिता की जान बच गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरे परिवार को हिला देने वाली साजिश का खुलासा हुआ. जानिए इस चौंकाने वाली वारदात की पूरी कहानी.

Jaipur crime news
प्रेमिका को पाने के लिए सनकी बना शादीशुदा जितेंद्र

विशाल शर्मा

follow google news

जयपुर के बगरू इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक बेटे ने अपनी प्रेमिका को पाने के लालच में अपने ही पिता की हत्या की सुपारी दे डाली. हालांकि, किस्मत अच्छी रही कि पिता की जान बच गई. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बेटे, उसकी प्रेमिका और दो शूटर्स को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

अवैध संबंधों ने उजाड़ा परिवार

जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र चौधरी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. जितेंद्र का सुमित्रा नाम की युवती के साथ अवैध संबंध था. वह अपनी प्रेमिका के प्यार में इस कदर पागल हो चुका था कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों से भी नाता तोड़ लिया था. जितेंद्र खुलेआम सुमित्रा के साथ घूमता था और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करता था, जिसका उसके पिता हनुमान चौधरी कड़ा विरोध करते थे.

पिता को माना 'रास्ते का कांटा'

हनुमान चौधरी ने कई बार अपने बेटे जितेंद्र को समझाने की कोशिश की कि वह अपनी बीवी और बच्चों को संभाले और सुमित्रा से दूरी बना ले. लेकिन जितेंद्र को पिता की ये बातें नागवार गुजरीं. उसे लगा कि उसके और सुमित्रा के मिलन के बीच उसके पिता ही सबसे बड़ी बाधा हैं. इसके बाद उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका सुमित्रा के साथ मिलकर शूटर्स को सुपारी दे दी.

22 फरवरी की वो खौफनाक शाम

बीती 22 फरवरी को जब हनुमान चौधरी बगरू इलाके में एक परिचित के घर से निकलकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक गाड़ी में सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली हनुमान चौधरी को छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन इस हमले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया. घटना के बाद पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की, तो कड़ियां जुड़ती गईं और अपने ही बेटे का चेहरा सामने आया.

पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

जयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जितेंद्र चौधरी, उसकी प्रेमिका सुमित्रा चौधरी और हमले में शामिल दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात को अंजाम देने से पहले शूटर्स ने कई बार हनुमान चौधरी की रेकी की थी. फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है.

    follow google news