Jaipur: पायलट के बगावती तेवर पर उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने दिया बयान, मीडिया के सामने कह डाली यह बात

विशाल शर्मा

• 04:30 AM • 17 Apr 2023

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास और राजस्थान की कांग्रेस सरकार में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने खाली पड़े मुख्य सचेतक के पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने प्रमोशन के सवाल के जवाब में कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर सकता […]

NewsTak
Google CTA

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास और राजस्थान की कांग्रेस सरकार में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने खाली पड़े मुख्य सचेतक के पद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने प्रमोशन के सवाल के जवाब में कहा कि मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर सकता हूं. वहीं सचिन पायलट के बगावती तेवर पर पलटवार करते हुए कहा कि आलाकमान का फैसला सबको मानने पड़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत के काम पर जनता ठप्पा लगाएगी.

Read more!

जयपुर में महेन्द्र चौधरी ने अपने नांवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को लेकर कुचामन-डीडवाना को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करने के नाम पर शक्ति प्रदर्शन किया. जहां नया जिला बनने के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जहां राजस्थान तक से खास बातचीत में उप मुख्य सचेतक और नांवा विधायक महेन्द्र चौधरी ने कुचामन-डीडवाना के नए जिले की घोषणा के बाद मुख्यालय कहा होगा उसको लेकर कहा कि मुख्यालय को लेकर कोई भी कशमकश नहीं है, मुख्यमंत्री अशोक ने जनता के हित में फैसला कर दिया. आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जनता के बीच जाएंगे और फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे.

वहीं इतनी भीड़ लेकर मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन करने के सवाल पर महेंद्र चौधरी ने कहा कि, यह कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है. मैं एक छोटे से गांव-ढाणी का व्यक्ति हूं, जो जनता के बीच खड़ा हूं. यह भीड़ किसी के बुलाने पर नहीं बल्कि खुद पहुंची है. इन्हें इंतजार है कि कब चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करता है और कब कांग्रेस सरकार वापस रिपीट करें. इसके आलावा सचिन पायलट के पार्टी विरोधी गतिविधि करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है. इसमें आलाकमान का फैसला सबको मानने पड़ता है. फूट तो बीजेपी में है जिसमें 15 लोग सीएम बनकर घूम रहे हैं. जनता मूड बना चुकी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अशोक गहलोत के काम पर जनता ठप्पा लगाएगी.

जोधपुर की सड़कों पर लगे CM गहलोत के बर्थडे पोस्टर, अब इस कारण उतारे जा रहे