Crime News: जयपुर (Jaipur News) में एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करवा देने का खौफनाक मामला सामने आया है. जहां प्रेमिका के आदेश को सर आंखों पर लेकर प्रेमी ने उसके पति को ऐसी मौत दी की उसके शव की शिनाख्त तक ना हो इसके लिए पूरा चेहरा ही पत्थरों से कुचल दिया. जयपुर में जहां बीते दिनों जमवारामगढ़ (Jamvaramgarh) की झाड़ियों में एक व्यक्ति का जघन्य ब्लाइंड मर्डर हुआ. लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर-भीतर हत्याकांड का पटाक्षेप कर पूरी कुंडली तक खोल दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.
ADVERTISEMENT
दरअसल आंधी थाना इलाके में दांतली घाटी बंधे रास्ते पर सुनसान जगह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. मृतक व्यक्ति का पत्थरों से सिर कुचला हुआ था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया. मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया तो उसकी शिनाख्त अलवर निवासी विश्वनाथ योगी के रूप में हुई. इसके बाद मृतक के भाई की ओर से आंधी थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक स्पेशल टीम का गठन किया. टीम ने कई जगह पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता के आधार पर सूचनाएं एकत्रित कर 24 घंटे में ही वारदात का पर्दाफाश करते हुए अलवर निवासी आरोपी महेश उर्फ रवि, राजेश कुमार और महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
कहानी यहां से हुई शुरू
लेकिन नहीं, कहानी यही खत्म नहीं हुई बल्कि असली कहानी यहीं से शुरू होगी. पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक विश्वनाथ योगी और आरोपी महेश कुमार उर्फ रवि योगी जयपुर शहर में ई रिक्शा चलाने का काम करते थे. मृतक विश्वनाथ महीने में एक दो बार गांव आता था और करीब 10 महीने पहले जयसिंहपुरा खोर में एक प्लाट खरीदा था, जहां पर कुछ दिनों के लिए मृतक विश्वनाथ की पत्नी भी रही थी. लेकिन उससे ही उसकी पत्नी ममता देवी का करीब दो-तीन वर्ष से आरोपी महेश कुमार उर्फ रवि योगी से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
पत्नी के अवैध संबंधों पर परिजनों को होने लगा संदेह
इसके बारे में उनके परिवारजनों को कुछ समय से उनके संबंधों के बारे में संदेह हो गया था. परिवारजन निगरानी रखने लग गए थे. मृतक की पत्नी ममता पति की देखरेख के कारण अपने प्रेमी से नहीं मिल पाती थी. जिसकी वजह से कुछ समय बाद अपने ससुराल जाकर रहने लग गई. वर्तमान में मृतक विश्वनाथ योगी अपने लड़के समेत प्लांट में जयसिंहपुरा खोर रहता था. पिछले कई महीनो से मृतक विश्वनाथ की पत्नी उसके गांव रह रही थी. मृतक विश्वनाथ की पत्नी ममता और उसके प्रेमी महेश कुमार उर्फ रवि योगी ने मिलकर योजना बनाई थी कि विश्वनाथ को मारकर अपने रास्ते से हटा देंगे. इसके बाद दोनों जयसिंहपुरा खोर वाले प्लांट में साथ-साथ रहेंगे. वहां पर समाज और परिवार का डर भी नहीं रहेगा. योजना बनाकर महेश कुमार उर्फ रवि योगी ने अपने साथ जयपुर में ई रिक्शा चलाने वाले गांव के ही राजेश कुमार मीणा उर्फ राजू मीणा और महेंद्र कुमार योगी को धनराशि का लालच देकर अपने साथ हत्या की योजना में शामिल कर लिया.
पुलिस ने खोली मर्डर मिस्ट्री
जमवारामगढ़ डीएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर को मृतक की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी महेश कुमार उर्फ रवि को सूचना दी कि आज उसका पति विश्वनाथ पीहर आ रहा है. प्लानिंग के अनुसार प्रेमी ने विश्वनाथ योगी को उसके ससुराल जाने से पहले ही अपने साथी राजेश मीणा और महेंद्र योगी के साथ मिलकर जमवारामगढ़ में ही रोक लिया. फिर विश्वनाथ की मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ बैठकर परिचित को भैंस दिलाने की बोलकर सुनसान जगह पर ले गया.
ऐसे वारदात को दिया अंजाम
जहां पर बात करने के लिए बोलकर गाड़ी रुकवाई और पत्थर उठाकर विश्वनाथ की कनपटी पर दे मारा, जिससे विश्वनाथ अचेत होकर गिर गया. इसके बाद महेश कुमार और फिर रवि योगी और राजेश मीणा ने विश्वनाथ योगी के हाथ पैर पड़कर झाड़ियां में खाली जगह पर लेटा दिया और फिर बड़े पत्थरों से सिर और चेहरा कुचलकर दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं मृतक की पहचान छुपाने के लिए जेब से मोबाइल और कागजात भी निकाल लिए और मृतक की मोटरसाइकिल से ही वापस जयपुर शहर की तरफ लौट लिए. लेकिन अब पुलिस ने हत्याकांड में शामिल उसकी पत्नी ममता देवी, उसके प्रेमी महेश कुमार उर्फ़ रवि योगी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT


