जयपुर: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था शादीशुआ शख्स, पत्नी ने बीच सड़क पर देखा और फिर सरेआम चले थप्पड़-चप्पल

जयपुर की एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ बाइक पर रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर ही दोनों की चप्पल और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी.

जयपुर का वीडियो हो रहा वायरल
जयपुर का वीडियो हो रहा वायरल

विशाल शर्मा

follow google news

जब रिश्तों में शक की चिंगारी भड़कती है, तो कभी-कभी उसका अंजाम बेहद चौंकाने वाला होता है. गुलाबी नगरी जयपुर की सड़कों पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जहां 'पति, पत्नी और वो' के बीच का पारिवारिक विवाद अखाड़े में तब्दील हो गया. बीच सड़क पर जमकर थप्पड़ और चप्पलें चलीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

रंगे हाथ पकड़े जाने पर भड़का पत्नी का गुस्सा

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने का है. एक महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला (कथित प्रेमिका) के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया. बस फिर क्या था, पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने तुरंत बाइक रुकवाई और बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया. पत्नी ने अपने पति और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़ने के बाद आव देखा न ताव, दोनों की सरेआम पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और राहगीर इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के गवाह बन गए.

गर्लफ्रेंड को बचाने आया पति तो और पिटा

इस ड्रामे में ट्विस्ट तब आया जब पति अपनी कथित महिला मित्र को पत्नी के गुस्से से बचाने के लिए बीच में कूद पड़ा. पति को अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करता देख पत्नी का पारा और ज्यादा चढ़ गया. इसके बाद पत्नी ने अपने पति पर भी थप्पड़ और चप्पलों की बौछार कर दी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बीच सड़क पर चीख-पुकार, धक्का-मुक्की और हंगामा हो रहा है. वहां मौजूद लोग इस पूरी घटना का मूकदर्शक बनकर मजा ले रहे थे और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस लाइव ड्रामे को कैद कर लिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले को लेकर बजाज नगर थाना पुलिस का कहना है कि यह घटना करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत या एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कराई गई है. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर इस पूरे विवाद की असली वजह क्या थी. फिलहाल, 'पति, पत्नी और वो' का यह ड्रामा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 

    follow google news